Elenta Mart Barnala: सेहत विभाग की टीम ने वीरवार को बरनाला के एलांते माल में छापेमारी कर खाद्य पदार्थों की जांच की।
इस दौरान टीम ने दो कंपनियों के देसी घी के उत्पादों की जांच की।
सेहत विभाग के अधिकारी चरणजीत सिंह ने बताया कि दोनों कंपनियां प्रभास कंपनी के अधीन आती हैं।
Elenta Mart Barnala

Read More Crime News
उन्होंने बताया कि 17 सितंबर को की गई कार्रवाई के दौरान पीएसडी कंपनी के देसी घी का लाइसेंस एक्सपायर पाया गया था। विभाग द्वारा पिछले माह पीएसडी के घी के सैंपल भी जांच के लिए भेजे गए थे।
ताजा कार्रवाई के दौरान पीएसडी का करीब 36 लीटर देसी घी जब्त किया गया।
वहीं, पीसीआई कंपनी के देसी घी का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है, जांच रिपोर्ट आने तक विभाग ने पीसीआई के उत्पाद की बिक्री पर रोक लगा दी है।
अधिकारी के अनुसार, सैंपल रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार अगली कार्रवाई की जाएगी।
Join Daily Awaz Bharti WA Official Channel Scan QR Code or Click Me



