Mad Sandhu Murder: पंजाब में एक बार फिर अपराधियों ने राज्य के चर्चित चेहरे को निशाना बनाकर मौत के घाट उतार दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक, LGBTQ+ इन्फ्लुएंसर मैड संधू को 3 अक्टूबर की शाम अमृतसर में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर घायल कर दिया था। इसके बाद वे घायल अवस्था में सड़क पर मिले थे। उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इस आपराधिक घटना के बाद एक बार फिर राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर विपक्ष आम आदमी पार्टी सरकार को घेर रहा है।

तरुण चुग ने (Mad Sandhu Murder) AAP पर साधा निशाना
पंजाबी सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट मधुसूदन, जिन्हें मैड संधू के नाम से जाना जाता था, की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले को लेकर भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद तरुण चुग ने आप सरकार में कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े करते हुए कहा है कि पंजाब में अपराधियों के हौसले बुलंद और सरकार बेबस है।
हालात इतने बदतर हैं कि पुलिसकर्मियों को वर्दी में बाहर निकलने से बचने की सलाह दी जा रही है। जिन पुलिस स्टेशनों से जनता को सुरक्षा मिलनी चाहिए, वही किलेबंदी के पीछे छिपे हैं।
मैड संधू हत्याकांड पर कांग्रेस ने AAP को घेरा

कांग्रेस नेता राज कुमार वेरका ने AAP सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सरकार सो रही है और पंजाब में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।
नीला ड्रम’ हत्याकांड में आज फैसला, मुस्कान और साहिल पर कोर्ट सुनाएगा निर्णय
वेरका ने कहा, “पंजाब में डर का माहौल है। लोग इसके साए में जी रहे हैं। वहीं, भगवंत मान सरकार बड़े-बड़े होर्डिंग लगाकर शानदार सरकार और ईमानदार सरकार होने का दावा करती है। हकीकत में यह एक बेईमान सरकार है। हैरानी की बात है कि न तो अरविंद केजरीवाल और न ही भगवंत मान ने इस मामले पर कुछ कहा।”
पंजाबी फिल्म ‘ओए बोले ओए’ में अभिनय
मृतक मेकअप आर्टिस्ट मधुसूदन, जिन्हें मैड संधू के तौर पर लोकप्रियता हासिल थी, उन्होंने पंजाबी फिल्म ओए बोले ओए में एक कलाकार के तौर पर भी काम किया था। हत्या के कुछ महीनों पूर्व एक निहंग सिख ने उनके सोशल मीडिया कंटेंट और पहनावे पर आपत्ति जताई थी। निहंग सिख ने कहा था कि उनके वीडियो का युवाओं पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। संधू के इंस्टाग्राम अकाउंट (Mad Sandhu Murder) पर 2.26 लाख फॉलोअर्स थे।
Join Daily Awaz Bharti WA Official Channel Scan QR Code or Click Me

