GMADA ED Raid:GMADA के दफ्तर में ED की करीब 50 घंटे चली कार्रवाई के बाद पंजाब की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। एक ओर राज्य की AAP सरकार ने इसे राजनीतिक रूप से प्रेरित कार्रवाई बताते हुए आरोप लगाया है कि केंद्र की भाजपा सरकार ED का इस्तेमाल कर मुख्यमंत्री को काम करने से रोकने की साजिश कर रही है, तो वहीं विपक्षी पार्टियां AAP सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर लामबंद नजर आईं।
कार्रवाई को लेकर आप के आरोप

आप सरकार में मंत्री हरपाल चीमा ने ईडी की कार्रवाई को लेकर सरकार के खिलाफ साजिश बताते हुए केंद्र की मोदी सरकार के ऊपर हमला करते हुए कहा है कि उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा आगामी पंजाब विधानसभा चुनावों को देखते हुए विपक्ष शासित राज्यों की तरह पंजाब में भी ED, CBI और आयकर विभाग जैसी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है।
तो वही पंजाब प्रभारी और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इस मामले को लेकर कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब और पंजाबियों के खिलाफ युद्ध छेड़ दिया है क्योंकि भाजपा को मतदाताओं का समर्थन नहीं मिल रहा है। सिसोदिया ने ED का नाम बदलकर “पीएम मोदी के एम्प्लॉयड डकैत” (Employed Dacoits) करने का तंज कसा और कहा कि केंद्रीय एजेंसियां ताले तोड़कर घुस रही हैं लेकिन खाली हाथ लौट रही हैं।
भाजपा-कांग्रेस-अकाली दल का ट्रिपल अटैक
वही अब इस पूरे मामले को लेकर आप सरकार के ऊपर पंजाब की विपक्ष तीनों राजनैतिक पार्टियों के नेताओं ने भष्ट्राचार और बाहरी लोगों के दखल, भारी अनियमितताओं व मनी लॉन्ड्रिंग जैसे मुद्दो के मामले में घेरते हुए बड़े सवाल खड़े किये हैं। भाजपा नेता रवनीत बिट्टू ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि ED की इस कार्रवाई और पंजाब कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां के एक रिश्तेदार के घर छापेमारी के बाद खुद मंत्री देश छोड़कर विदेश भाग गए हैं ।
Elenta Mart Barnala में सेहत विभाग की छापेमारी
वही इसके अलावा कांग्रेस नेता सुखपाल खेहरा ने एक्स के जरिये ‘कमाऊ पूतों’ की जांच हो, जिन लोगों ने पंजाब की संपत्ति को कथित तौर पर लूटा है, उन्हें एक-एक पैसे का हिसाब देना होगा। संदेश के जरिये आप की भगवंत मान सरकार को घेरा
मजीठिया- चीमा के (GMADA ED Raid) तीखे सवाल

आकाली नेता बिक्रम मजीठिया ने गमाडा कार्यालय पर ईडी की कार्रवाई ने पंजाब सरकार के कथित भ्रष्टाचार को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब के खजाने, कीमती जमीनों और सरकारी संसाधनों से जुड़े मामलों में एक बड़ा गठजोड़ (GMADA ED Raid) काम कर रहा है।
Join Daily Awaz Bharti WA Official Channel Scan QR Code or Click Me
तो वही आकाली के वरिष्ठ नेता डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने कहा, ED की इस छापेमारी ने पंजाब की जनता के सामने आम आदमी पार्टी का असली चेहरा बेनकाब कर दिया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि गमाडा कार्यालय पर छापेमारी को लेकर ‘आप’ का इतना हंगामा करना समझ (GMADA ED Raid) से परे है।
“अगर किसी अधिकारी या नेता ने कोई गलती नहीं की है, तो पार्टी को परेशान होने की जरूरत नहीं है, बल्कि उन्हें खुश होना चाहिए और ED की इस भ्रष्टाचार विरोधी कार्रवाई का समर्थन करना चाहिए।”

