Punjab Loud Sound: पंजाब के पटियाला में सोमवार देर शाम अचानक गूंजी तेज आवाजों से लोगों में दहशत फैल गई। शहर के कई इलाकों में सुनाई दी इन आवाजों का असर इतना था कि घरों की खिड़कियां और दरवाजे तक हिलने लगे। आवाज के साथ महसूस हुए कंपन से घबराए लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और घटना की वजह जानने की कोशिश करने लगे। देखते ही देखते सोशल मीडिया पर भी इस घटना को लेकर चर्चाएं शुरू हो गईं।
नाभा और राजपुरा में भी विस्फोट जैसी आवाज
जानकारी के मुताबिक, पंजाब के नाभा और राजपुरा में भी धमाके जैसी तेज आवाज सुनाई दी। नाभा में रात करीब 9:15 बजे आसमान से तेज आवाज आने की रिपोर्ट मिली, वहीं राजपुरा में रात करीब 8:56 बजे ऐसी ही आवाज सुनाई देने की बात सामने आई। स्थानीय लोगों के मुताबिक, आवाज इतनी तेज थी कि (Punjab Loud Sound) घरों के दरवाजे और खिड़कियां तक हिलने लगे।

पुलिस ने क्या (Punjab Loud Sound) कहा?
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह आवाज सोनिक बूम के कारण पैदा हुई हो सकती है। पटियाला के डिप्टी कमिश्नर हिमांशु अग्रवाल ने भी इसकी संभावना जताई है। प्रशासन के अनुसार, आवाज के वास्तविक स्रोत का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल किसी के घायल होने या संपत्ति को नुकसान पहुंचने की सूचना नहीं है।
सोनिक बूम (Punjab Loud Sound) क्या होता है?
जब कोई विमान ध्वनि की गति से भी तेज उड़ता है, तो उसके आसपास बनने वाली दबाव तरंगों के कारण जमीन पर तेज धमाके जैसी आवाज सुनाई दे सकती है। इस घटना को सोनिक बूम कहा जाता है। विमान की तेज गति से पैदा होने वाली ये शॉक वेव्स जब धरती तक पहुंचती हैं, तो इनकी गूंज विस्फोट या जोरदार गर्जना जैसी महसूस हो सकती है।
भगवंत मान का AI वीडियो शेयर कर घिरी BJP, विवाद बढ़ा तो पोस्ट किया डिलीट
कुछ परिस्थितियों में इन तरंगों का असर आसपास की (Punjab Loud Sound) इमारतों की खिड़कियों और दरवाजों में कंपन के रूप में भी दिखाई दे सकता है।
Join Daily Awaz Bharti WA Official Channel Scan QR Code or Click Me

