Dhanoula Police Station बरनाला: (कशिश) थाना धनौला में एक व्यक्ति द्वारा जहरीली दवा निगलने का मामला सामने आया है। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे सरकारी अस्पताल धनौला पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बरनाला रेफर कर दिया गया।
उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। जानकारी के अनुसार गांव भट्ठलां निवासी जोबनप्रीत सिंह ने अपनी गाड़ी में आग लगने संबंधी पुलिस कार्रवाई के लिए थाना धनौला में आवेदन दिया था। वह आवेदन पर हुई कार्रवाई की जानकारी लेने थाने पहुंचा था।
Dhanoula Police Station

Read More Crime News
इस दौरान उसने Dhanoula Police Station के मुंशी पर कथित तौर पर 10 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाया। इसके बाद उसने थाने में ही जहरीली दवा निगल ली। डीएसपी बरनाला रजिंदर पाल सिंह ने रिश्वत मांगने के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि जोबनप्रीत सिंह घरेलू जमीन संबंधी मामले को लेकर पहले से परेशान था।
उन्होंने बताया कि पुलिस की ओर से संबंधित आवेदन पर कार्रवाई पिछली शाम ही कर दी गई थी और थानेदार के एसएसपी से बातचीत में व्यस्त होने के कारण जोबनप्रीत को कुछ समय इंतजार करने के लिए कहा गया था। इसके कुछ समय बाद उसने जहरीली दवा निगल ली। डीएसपी ने कहा कि मामले में किसी पुलिस कर्मचारी की गलती सामने नहीं आई है। पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है और जोबनप्रीत सिंह के स्वास्थ्य पर भी नजर रखी जा रही है।
Join Daily Awaz Bharti WA Official Channel Scan QR Code or Click Me



