Mohali Crime News: मोहाली पुलिस को नंदू गैंग से जुड़े दो शूटरों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। कथित तौर पर दोनों आरोपी मोरिंडा में किसी को निशाना बनाने के लिए इलाके में रेकी कर रहे थे। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कुछ अपराधी प्रवृत्ति के लोग काली स्कार्पियो से किसी बड़े क्राइम को अंजाम देने की फिराक में हैं। आरोपियों की पहचान कथित तौर पर कपिल सांगवान उर्फ नंदू गैंग के सदस्य के तौर पर हुई है।
नाकाबंदी करके अपराधियों को दबोचा
सूचना के आधार पर मोहाली पुलिस ने खरड़-कुराली मार्ग पर शिवजोत एन्क्लेव के पास नाकाबंदी करके काली स्कार्पियो वाहन में सवार दो आरोपियों को धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोनीपत के अनीकेत छिकारा और पानीपत के ईशान के रूप में हुई है। उनके कब्जे से दो अत्याधुनिक हथियार और कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने ब्लैक कलर की स्कार्पियो को जब्त कर लिया है, जो हरियाणा में पंजीकृत बताई जा रही है।

रेकी करने निकले (Mohali Crime News) आरोपी
पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी रेकी के लिए निकले थे और लौटते वक्त उन्हें खरड़ के पास धर लिया गया। दोनों ही आरोपियों के ऊपर हरियाणा में कई अपराधों के तहत मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या, डकैती और आर्म्स एक्ट के तहत मामले प्रमुख हैं। अब पंजाब पुलिस आरोपियों के बारे में अन्य जानकारियां जुटा रही है।
फायरिंग किसके (Mohali Crime News) कहने में ?
पंजाब पुलिस उक्त पूरे मामले को लेकर गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से यह पता लगाने में जुटी हुई है कि आरोपी युवक किसके कहने पर और किसे मोरिंडा में निशाना बनाने वाले थे। यानी कि संभावित फायरिंग की योजना किसी कॉन्ट्रैक्ट किलिंग का हिस्सा थी या फिर कोई और मामला।
नशा तस्करों पर लुधियाना पुलिस का बड़ा प्रहार
गौरतलब है कि कपिल सांगवान उर्फ नंदू गैंग दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय है। दिसंबर 2024 में पंचकूला के बुर्जकोटियां में हुए तिहरे हत्याकांड में भी इस गैंग का नाम सामने आया था। इस वारदात में अशोक गहलोत के भाई विनीत, उनके भांजे तीर्थ और एक युवती की (Mohali Crime News) हत्या हुई थी।
Scan This QR Code To Follow Daily Awaz Bharti WA Channel Or Click Me

