High Ground Road Zirakpur: जीरकपुर प्रशासन कुंभकर्णी नींद में सो रहा है। ताजा मामला जीरकपुर के हाई ग्राउंड रोड का है, जहां गोपाल स्वीट्स के किनारे से लगी सड़क पर जगह-जगह गड्ढों ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। सड़क पर बने ये गड्ढे किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं।
जीरकपुर का यह मार्ग व्यस्त इलाकों में से एक
बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने की वजह से सड़क पर बने गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिसके कारण बाइक चालक कई बार हादसे का शिकार हुए हैं। बता दें कि जीरकपुर का यह मार्ग व्यस्त इलाकों में से एक है, जहां रोजाना सैकड़ों की संख्या में वाहनों की आवाजाही बनी रहती है।
सोशल मीडिया पर प्रचार और व्यूज (High Ground Road Zirakpur) तक ही सीमित

9 अगस्त को The Divine IMAAR GROUP की ओर से सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया गया था, जिसमें हाई ग्राउंड रोड की खराब स्थिति को देखते हुए सड़क को ठीक करवाने की दिशा में कदम उठाने का दावा किया गया था। पोस्ट में सड़क को लंबे समय से खराब और हादसों के लिहाज से संवेदनशील बताया गया था।
Follow the Daily Awaz Bharti channel on WhatsApp
हालांकि, मौजूदा स्थिति को देखें तो सड़क की हालत अभी भी खराब नजर आ रही है और जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं। ऐसे में सवाल यह भी उठता है कि सड़क को सुधारने के दावे का असर जमीन पर कितना दिखाई दिया। The Divine IMAAR GROUP की ओर से सड़क सुधारने को लेकर किए गए दावे पर भी स्थानीय लोगों के बीच सवाल उठ रहे हैं कि यह पहल वास्तव में सड़क सुधार तक पहुंची या सोशल (High Ground Road Zirakpur) मीडिया पर प्रचार और व्यूज तक ही सीमित रही।
वर्दी पहनने को लेकर ऑडियो वायरल, क्या पुलिसकर्मियों को घर से वर्दी पहनकर आने पर लगी रोक?

