Punjab Police Viral Audio: अमृतसर में पंजाब पुलिस के ASI हरजीत सिंह की ड्यूटी के दौरान गोली मारकर हत्या के बाद पंजाब में कानून व्यवस्था और आप सरकार को लेकर विपक्षी दलों ने जमकर घेरा था।
विपक्षी पार्टियों ने दावा किया था कि जब राज्य में पुलिसकर्मी ही सुरक्षित नहीं है तो आम लोगों का क्या होगा। अब इसी मामलें को लेकर एक ऑडियो क्लिप वायरल हो रहा है जिसमें पुलिसकर्मियों को घर से वर्दी पहनकर न आने का आदेश दिया गया है।
ऑडियो क्लिप को लेकर उठे सवाल
वायरल ऑडियो क्लिप को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए है जिसमें कथित तौर पर पुलिसकर्मियों को पंजाब पुलिस की वर्दी को घर से न पहनकर आने की हिदायत देते हुए कहा गया है कि वर्दी को थाने में आकर पहने। थाने में वर्दी पहने की बात इसलिये कही जा रही है ताकि पुलिसकर्मी सुरक्षित रहे। कथित तौर में ऑडियो में सुना जा सकता है कि पंजाब पुलिस की वर्दी में पुलिसकर्मियों को गैंगस्टर से खतरा हैं। ऑडियो क्लिप वायरल होने के बाद विपक्षी दलों ने राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए थे।
मजीठिया और राजा (Punjab Police Viral Audio) वड़िंग ने घेरा

ऑडियो क्लिप वायरल होने के बाद शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया और पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग ने भगवंत मान सरकार को घेरते हुए कहा कि कानून व्यवस्था पूरी तरह से पुलिस के हाथ से निकल चुकी है। बिक्रम मजीठिया ने ऑडियो क्लिप पर तंज कसते हुए कहा कि जिस वर्दी पर गर्व था, आज वही छिपानी पड़ रही है।
Follow the Daily Awaz Bharti channel on WhatsApp
उन्होंने सवाल उठाया कि फिर इतनी सुरक्षा का क्या फायदा। मजीठिया ने आरोप लगाया कि पुलिस गैंगस्टरों के सामने बेबस है। उन्होंने कहा कि आम पंजाबियों में डर का माहौल है। वहीं, राजा वड़िंग ने सीएम भगवंत मान की तुलना नीरो से कर दी।

दरअसल, राजा वड़िंग ने वायरल क्लिप को शेयर करते हुए भगवंत मान को मंचों पर चुटकुले कहने वाला सीएम बताया। वायरल ऑडियो को शेयर करते हुए वड़िंग ने कहा कि पंजाब जल रहा है और भगवंत मान मंचों पर चुटकुले सुना रहे हैं। वड़िंग ने स्थिति की तुलना “रोम जल रहा था और नीरो बांसुरी बजा रहा था” से की।
पंजाब पुलिस ने (Punjab Police Viral Audio) सफाई दी
वायरल ऑडियो के बाद पंजाब पुलिस का भी एक संदेश सामने आया है जिसमें वायरल ऑॉडियो को लेकर सवाल खड़े किये गए है। पंजाब पुलिस के अधिकारिक एक्स अकाउंट से जारी संदेश के मुताबिक ऑडिओ क्लिप को फेक बताया गया है, जिसमें पुलिसकर्मियों को ड्यूटी पर जाते या लौटते समय घर से वर्दी पहनकर नहीं आने और सिविल कपड़ों में आने-जाने का दावा किया जा रहा है।
UPI ट्रांजैक्शन में 2,000 रुपये से अधिक पर 0.4% MDR शुल्क का विरोध शुरू
पंजाब पुलिस के मुताबिक, पुलिस मुख्यालय या उसके अधीन किसी भी कार्यालय की ओर से इस तरह की कोई एडवाइजरी जारी नहीं की गई है। पुलिस ने लोगों और अपने कर्मचारियों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित ऐसे संदेशों पर भरोसा न करें और सही जानकारी के लिए केवल पंजाब पुलिस के आधिकारिक माध्यमों का इस्तेमाल करें।

