Nasha Mukt Punjab Yatra: भाजपा के नशा मुक्त भारत अभियान को लेकर पंजाब में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। पंजाब के विभिन्न जिलों में BJP की नशा विरोधी यात्रा 18 सितंबर से शुरू हो चुकी है। इसे लेकर जहां केंद्र में सत्ताधारी पार्टी भाजपा यात्रा के माध्यम से राज्य की AAP सरकार को कटघरे में खड़ा करने की योजना बना रही है, वहीं राज्य की भगवंत मान सरकार ने पंजाब में नशे के मुद्दे को लेकर भाजपा पर सवाल खड़े किए हैं।
आप पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया का आरोप
इसी क्रम में AAP के पंजाब प्रभारी और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भाजपा को लेकर बड़े आरोप लगाए हैं। एक संबोधन के दौरान मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाया कि जिन लोगों ने 2007 से 2017 के बीच पंजाब में नशे का कारोबार फैलाया, वही लोग अब (Nasha Mukt Punjab Yatra) नशे के खिलाफ यात्रा निकाल रहे हैं।
उन्होंने BJP की नशा विरोधी यात्रा पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर पार्टी वास्तव में नशे के खिलाफ लड़ना चाहती है तो उसे पहले अपने शासन वाले राज्यों में नशे की सप्लाई चेन पर कार्रवाई करनी चाहिए।
Follow the Daily Awaz Bharti channel on WhatsApp
इस दौरान AAP नेता ने भगवंत मान सरकार की प्रशंसा करते हुए पिछले साढ़े चार वर्षों में पंजाब में नशे के कारोबार की सप्लाई चेन तोड़ने का दावा किया। उनके अनुसार, पंजाब सरकार ने नशा कारोबार से जुड़े लोगों को जेल भेजने के साथ-साथ अवैध संपत्तियों पर भी कार्रवाई की है।
80 प्रतिशत हिस्सा BJP शासित राज्यों से

मनीष सिसोदिया ने अपने संबोधन में यह भी दावा किया कि पंजाब में बिकने वाले नशे का 80 प्रतिशत हिस्सा BJP शासित राज्यों से आ रहा है। उन्होंने भाजपा से सवाल किया कि यदि नशे की सप्लाई दूसरे राज्यों से पंजाब तक पहुंच रही है तो उन राज्यों में सप्लाई चेन को तोड़ने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं।
गुलजार सिंह मामले में नशे को (Nasha Mukt Punjab Yatra) लेकर सरकार घिरी
हालांकि, पंजाब में नशे की समस्या को लेकर सरकार के दावों के बीच विपक्ष लगातार सवाल उठाता रहा है। हाल ही में मुख्यमंत्री भगवंत मान के गृह जिले संगरूर में आप मंत्री हरपाल चीमा की एक सभा के दौरान पंजाब में बिक रहे कथित चिट्टे को लेकर विवाद सामने आया था।
सांसद राजिंदर गुप्ता ने बरनाला में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का किया शुभारंभ
इसी घटनाक्रम के बाद गुलजार सिंह नाम के एक व्यक्ति की आत्महत्या ने जमकर सुर्खिया बटौरी थी , इस मामलें को लेकर (Nasha Mukt Punjab Yatra) विपक्ष ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।

