Disha Salian Case दिशा सालियान मौत मामले में सीबीआई ने बॉम्बे हाई कोर्ट के निर्देश के बाद एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एफआईआर में आदित्य ठाकरे, डिनो मोरिया, सूरज पंचोली और रिया चक्रवर्ती समेत कई नामों का उल्लेख किया गया है। हालांकि, हाई कोर्ट ने स्पष्ट किया था कि जांच में पर्याप्त सामग्री सामने आने तक किसी भी व्यक्ति को आरोपी नहीं माना जाए।
बता दे, दिशा सालियान मामले में दिशा के पिता की ओर से गंभीर आरोप लगाए गए हैं। शिकायत और जांच के दौरान आपराधिक साजिश, हत्या, गैंगरेप और सबूतों से छेड़छाड़ जैसे पहलुओं की जांच की मांग की गई है। सीबीआई अब इन आरोपों और मामले से जुड़े सभी पहलुओं की नए सिरे से जांच करेगी और यह पता लगाएगी कि जिन लोगों के नाम सामने आए हैं, उनका इस पूरे मामले से कोई संबंध है (Disha Salian Case) या नहीं।
मामले की पूरी जांच एक अनुभवी वरिष्ठ अधिकारी की निगरानी में
बॉम्बे हाई कोर्ट के निर्देश के बाद दिशा सालियान मामले की जांच सीबीआई के एक वरिष्ठ और अनुभवी अधिकारी की निगरानी में की जाएगी। अदालत ने सीबीआई के मुंबई क्षेत्र के संयुक्त निदेशक को निर्देश दिया है कि मामले की जांच के लिए उपयुक्त वरिष्ठ अधिकारी नियुक्त किया जाए।
Follow the Daily Awaz Bharti channel on WhatsApp
जांच अधिकारी दिशा सालियान के पिता का बयान दर्ज करने के साथ-साथ उनकी मौत से जुड़े सभी पहलुओं और उपलब्ध रिकॉर्ड की पड़ताल करेगा। साथ ही, मुंबई पुलिस के पास मौजूद केस से जुड़े दस्तावेज सीबीआई को सौंपे जाएंगे। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया है कि जांच में पर्याप्त सामग्री सामने आने तक किसी भी व्यक्ति को आरोपी नहीं माना जाएगा।

सुशांत सिंह राजपूत की मौत से (Disha Salian Case) कनेक्शन भी जांच के दायरे में
दिशा सालियान और अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बीच किसी संभावित संबंध को लेकर उठे सवालों की भी जांच में पड़ताल हो सकती है। दिशा की मौत 8 जून 2020 को हुई थी, जबकि सुशांत 14 जून 2020 को मृत पाए गए थे। हालांकि, सुशांत की मौत के मामले में सीबीआई पहले ही क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर चुकी है और उसे आत्महत्या माना गया था।
Amritsar Durgiana Temple: चांदी की परत चोरी की कोशिश, CCTV फुटेज से आरोपी की जांच
ऐसे में दिशा मामले की जांच के दौरान अगर कोई नया तथ्य या सबूत सामने आता है, तो सीबीआई यह भी देख सकती है कि दोनों घटनाओं के बीच वास्तव (Disha Salian Case)में कोई आपराधिक संबंध था या नहीं।

