Barnala Crime news थाना सिटी-1 बरनाला पुलिस ने कार का शीशा तोड़कर पर्स छीनने के आरोप में चार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार शिकायतकर्ता हरपिंदर सिंह पुत्र बूट्टा सिंह, निवासी डल्ला पत्ती घुमाण, ने अपने बयान में बताया कि 5 सितंबर 2026 को वह अपनी गाड़ी से कहीं जा रहा था।
Barnala Crime news
शिकायत के मुताबिक जब वह गाड़ी से नीचे उतरा और बाथरूम करने के बाद वापस गाड़ी की ओर आया तो वहां मौजूद कुछ युवकों ने कथित तौर पर उसकी गाड़ी का शीशा तोड़ दिया।
Barnala Crime news Watch Latest PODCAST
आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने शिकायतकर्ता का पर्स छीन लिया और मोटरसाइकिल पर सवार होकर मौके से फरार हो गए।
शिकायतकर्ता द्वारा पुलिस को दिए गए बयान के आधार पर आरोपियों की पहचान दमनप्रीत सिंह पुत्र जसपाल सिंह, निवासी मानसा रोड बरनाला, लवप्रीत सिंह पुत्र जसवीर सिंह, निवासी तरकसील चौक बरनाला, अरशदीप सिंह उर्फ अरस पुत्र बलकार सिंह तथा दिलबाग सिंह पुत्र लखवीर सिंह, दोनों निवासी ढिल्लों नगर बरनाला के रूप में बताई गई है।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना में छीने गए पर्स तथा अन्य सामान के संबंध में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।
Read More TRENDING News


