NZ ISACON 2026: पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (PGIMER), चंडीगढ़ के एनेस्थीसिया और इंटेंसिव केयर विभाग की ओर से 1 से 4 अक्टूबर तक 22वें नॉर्थ ज़ोन ISA सम्मेलन (NZ ISACON 2026) का आयोजन किया गया। ‘Gen X से Gen Z Alpha: एनेस्थीसिया के भविष्य को आकार देना’ थीम पर आयोजित सम्मेलन में 400 से अधिक एनेस्थीसियोलॉजिस्ट, नर्सिंग अधिकारियों, टेक्नीशियन, ट्रेनी और अन्य हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स ने हिस्सा लिया।
चार दिवसीय सम्मेलन (NZ ISACON 2026)का आयोजन
चार दिवसीय सम्मेलन में एनेस्थीसिया और क्रिटिकल केयर के क्षेत्र में नई तकनीकों, उपचार पद्धतियों, रिसर्च और मरीजों की सुरक्षा से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में विशेषज्ञ व्याख्यान, पैनल चर्चा, वैज्ञानिक प्रस्तुतियां और हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग सत्र आयोजित किए गए।
कार्यक्रम की शुरुआत 1 अक्टूबर को नर्सिंग अधिकारियों, टेक्नीशियनों और पुलिसकर्मियों के लिए प्री-कॉन्फ्रेंस ट्रेनिंग वर्कशॉप से हुई। इसमें इमरजेंसी रिस्पॉन्स, रिससिटेशन, मरीजों की सुरक्षा और फर्स्ट रिस्पॉन्स से जुड़े व्यावहारिक प्रशिक्षण पर जोर दिया गया।
मुख्य सम्मेलन के दौरान राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों ने एनेस्थीसिया और क्रिटिकल केयर में उभरते बदलावों पर अपने अनुभव साझा किए। युवा डॉक्टरों और रिसर्चर्स को वैज्ञानिक प्रस्तुतियों और अकादमिक प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपने शोध कार्य प्रस्तुत करने का अवसर भी मिला। सम्मेलन के अंतिम दिन 4 अक्टूबर को 10 हैंड्स-ऑन वर्कशॉप आयोजित की (NZ ISACON 2026) गईं।
रिसर्च मेथडोलॉजी जैसे विषयों पर प्रशिक्षण
ये कार्यशालाएं PGIMER के अलावा GMCH-32, AIMS मोहाली और होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, न्यू चंडीगढ़ सहित विभिन्न संस्थानों में आयोजित हुईं। इनमें ट्रॉमा लाइफ सपोर्ट, पीडियाट्रिक एनेस्थीसिया, अल्ट्रासाउंड-गाइडेड रीजनल एनेस्थीसिया, मैकेनिकल वेंटिलेशन, एयरवे मैनेजमेंट, न्यूरोमॉनिटरिंग और रिसर्च मेथडोलॉजी जैसे विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया।
परगट सिंह को भगवंत मान की बधाई, फिर ‘पास और गोल’ पर कर दिया बड़ा तंज
डॉ. काजल जैन की (NZ ISACON 2026) अध्यक्षता में
सम्मेलन का आयोजन एनेस्थीसिया और इंटेंसिव केयर विभाग की प्रमुख डॉ. काजल जैन की अध्यक्षता में हुआ, जबकि डॉ. जीतेंद्र मक्कर आयोजन सचिव रहे। कार्यक्रम में चंडीगढ़ प्रशासन की एजुकेशन सेक्रेटरी IAS प्रेरणा पुरी मुख्य अतिथि और GMCH-32 की डायरेक्टर प्रिंसिपल प्रोफेसर डॉ. रवनीत कौर गेस्ट ऑफ ऑनर के तौर पर शामिल हुईं। पंजाब मेडिकल काउंसिल ने सम्मेलन को 16 क्रेडिट घंटे प्रदान किए।
Join Daily Awaz Bharti WA Official Channel Scan QR Code or Click Me
आयोजकों के मुताबिक, सम्मेलन का उद्देश्य एनेस्थीसिया और क्रिटिकल केयर में शिक्षा, रिसर्च, तकनीकी कौशल और मरीजों की सुरक्षा (NZ ISACON 2026) को बढ़ावा देना था।

