Punjab Stubble Burning: पंजाब सरकार की लाख कोशिशों के बाद भी पंजाब में पराली जलाने की घटनाएं सामने आने लगी हैं। बीते सिर्फ 2 दिनों में पराली जलाने के मामलों की संख्या 32 से बढ़कर 40 हो गई है। यानी बीते 2 दिनों में पराली को आग लगाने के 40 मामले पंजाब के अलग-अलग जिलों में पंजीकृत किए गए हैं। इसमें अमृतसर में सबसे अधिक 21 मामले सामने आए हैं।
15 सितंबर 2026 से निगरानी शुरू
पंजाब सरकार ने राज्य में पराली की आग रोकने के लिए 15 सितंबर से निगरानी कार्यक्रम की शुरुआत की थी। इसमें प्रशासन ने इन घटनाओं को रोकने के लिए ड्रोन से निरीक्षण और अन्य जरूरी सावधानियां लागू की थीं। लेकिन इसके बावजूद पंजाब के अलग-अलग जिलों से अब तक पराली जलाने के 40 मामले दर्ज किए गए हैं।
कहां से कितने( Punjab Stubble Burning) मामले सामने आए
| जिला | मामले |
| अमृतसर | 21 |
| फिरोजपुर | 5 |
| मोगा | 2 |
| गुरदासपुर | 2 |
| फाजिल्का | 1 |
| तरनतारन | 6 |
| SBS नगर | 1 |
| पटियाला | 1 |
| प्रस्तुत आंकड़े विभिन्न मीडिया रिपोर्टों से प्राप्त हैं। |
BNS की धारा 223 के तहत एक FIR दर्ज
ताजा जानकारी के अनुसार, पराली जलाने को लेकर अमृतसर में BNS की धारा 223 के तहत एक FIR दर्ज की गई है। अब तक 5 मामलों में जमीन के रिकॉर्ड में रेड एंट्री की गई। साथ में 8 मामलों में कुल ₹40,000 पर्यावरणीय मुआवजा लगाया गया। जिसमें ₹10,000 की वसूली की जा वसूली की जा चुकी है।

पंजाब में 2025 में 5,114 पराली जलाने की घटनाएं
पंजाब में पराली जलाने की घटनाएं काफी सामने आती हैं। 2025 में 5,114 पराली जलाने की घटनाएं दर्ज हुई थीं, जबकि 2024 में यह संख्या 10,909 थी। यानी 2025 में 2024 के मुकाबले करीब 53% कमी दर्ज की गई थी। वहीं हाल में केंद्र की ओर से पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में पराली को लेकर विशेष निगरानी व्यवस्था पर ध्यान देने की बात कही गई थी।
50 हजार रुपए रिश्वत लेती कोट ईसे खां SHO गिरफ्तार
सुपरवाइजरी अधिकारियों (Punjab Stubble Burning) को चेतावनी
मामले सिर्फ पराली जलाने वालों तक सीमित नहीं हैं। जानकारी के मुताबिक, उन नोडल अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है, जिनके कार्य में लापरवाही सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अब तक 4 नोडल अधिकारियों के खिलाफ शो-कॉज नोटिस जारी किया जा चुका है।
Join Daily Awaz Bharti WA Official Channel Scan QR Code or Click Me

