Shreemad Bhagwat Film: भारतीय पौराणिक कथाओं और आध्यात्मिक परंपरा से जुड़ी श्रीमद्भागवत अब बड़े पर्दे पर एक नए और भव्य अंदाज में दिखाई देने वाली है। सागर पिक्चर्स एंटरटेनमेंट ने श्रीमद्भागवत पर आधारित एक बड़ी लाइव-एक्शन फिल्म फ्रेंचाइजी का ऐलान किया है। खास बात यह है कि इस विशाल भगवत कथा को एक फिल्म में समेटने के बजाय इसे सात अलग-अलग फिल्मों के जरिए पेश करने की तैयारी है। जिससे श्रीमद्भागवत के संदेश को यथार्थ रूप से दर्शकों के समक्ष पेश कर सकें।
जैसे कि जानकारी सामने आई है, उसके के अनुसार इस सिनेमाई यात्रा की शुरुआत ‘श्रीमद्भागवत पार्ट 1: विष्णुरत’ से होगी। मेकर्स ने फिल्म का पहला टीजर पोस्टर भी जारी किया है। फिल्म को दुनियाभर के सिनेमाघरों में 2027 में रिलीज करने की योजना है।
7 फिल्मों में दिखाई जाएगी श्रीमद्भागवत की कथा
श्रीमद्भागवत की कथा भारतीय धार्मिक और आध्यात्मिक परंपरा में बेहद महत्वपूर्ण स्थान रखती है। इसकी कथा में भगवान विष्णु और उनके विभिन्न अवतारों से जुड़े प्रसंगों के साथ-साथ अनेक पात्रों, घटनाओं और आध्यात्मिक शिक्षाओं का विस्तार मिलता है। ऐसे में पूरी कथा को एक ही
फिल्म में प्रस्तुत करना फिल्मकारों के लिए बड़ी चुनौती हो सकती थी। इसी वजह से मेकर्स ने इसे सात फिल्मों में बांटने का फैसला किया है। इसका मतलब यह है कि दर्शकों को एक ऐसी लंबी सिनेमाई यात्रा देखने को मिल सकती है, जिसमें कहानी को (Shreemad Bhagwat Film) अलग-अलग चरणों में विस्तार दिया जाएगा।
Follow the Daily Awaz Bharti channel on WhatsApp

‘विष्णुरत’ से होगी (Shreemad Bhagwat Film) शुरुआत
इस फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म का नाम ‘श्रीमद्भागवत पार्ट 1: विष्णुरत’ रखा गया है। विष्णुरत’ नाम खुद भारतीय धार्मिक परंपरा के एक महत्वपूर्ण प्रसंग की ओर संकेत करता है। हालांकि मेकर्स ने अभी फिल्म की पूरी कहानी या इसके प्रमुख किरदारों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं रखी है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि पहली फिल्म श्रीमद्भागवत की कथा के किस हिस्से को केंद्र में रखती है और आगे की छह फिल्मों के लिए कहानी किस तरह आगे बढ़ाई जाती है।

Hanuman Ansh Box Office Collection: 32 दिन बाद भी शानदार कमाई, बॉक्स ऑफिस पर हनुमान अंश का जबरदस्त जलवा
हाल के दिनों में पौराणिक फिल्मों की लोकप्रियता बढ़ी है। ‘हनुमान अंश’ और ‘महावतार नरसिंहा’ जैसी फिल्मों को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला और बॉक्स ऑफिस पर भी मजबूत प्रदर्शन देखने को मिला। इन फिल्मों की सफलता संकेत देती है कि बड़े पर्दे पर भारतीय पौराणिक और आध्यात्मिक कथाओं को दर्शक अब नए अंदाज में देखना पसंद कर रहे हैं। ऐसे में सात फिल्मों वाली ‘श्रीमद्भागवत’ फ्रेंचाइजी को लेकर भी दर्शकों की उत्सुकता स्वाभाविक है।

