बॉक्स ऑफिस पर मचा तहलका!
बॉलीवुड में बड़े स्टार, करोड़ों का बजट और जबरदस्त प्रमोशन… आमतौर पर यही किसी फिल्म की बड़ी कमाई का फॉर्मूला माना जाता है।
साल 2026 में एक Hanuman Ansh ने इस पूरे फॉर्मूले को ही पलट दिया है।
न कोई बड़ा सुपरस्टार…
न करोड़ों रुपये का प्रमोशन…
और न ही शुरुआत में कोई खास बॉक्स ऑफिस बज।
फिर भी एक छोटी सी आध्यात्मिक फिल्म ने अपनी लागत से 30 गुना ज्यादा कमाई कर पूरी इंडस्ट्री को चौंका दिया है।
बात हो रही है फिल्म ‘हनुमान अंश’ Hanuman Ansh की।

नीब करौरी बाबा के जीवन और उनकी आध्यात्मिक यात्रा से प्रेरित इस फिल्म का बजट करीब 2 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।
Film 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और पहले दिन इसकी कमाई सिर्फ करीब 10 लाख रुपये रही। शुरुआत देखकर शायद ही किसी ने सोचा होगा कि यही फिल्म आने वाले दिनों में बॉक्स ऑफिस पर ऐसा कमाल करने वाली है।
लेकिन तीसरे हफ्ते Hanuman Ansh ने बदल दी पूरी कहानी।

दर्शकों के बीच फिल्म की चर्चा बढ़ी और वर्ड ऑफ माउथ ने इसकी कमाई को रफ्तार दे दी। तीसरे हफ्ते में फिल्म ने करीब 10.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया। और फिर चौथे हफ्ते तक आते-आते फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन 40 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया। यानी करीब 2 करोड़ रुपये में बनी फिल्म ने अपनी लागत का 20 गुना से भी ज्यादा कारोबार कर लिया।
खास बात ये है कि इसी साल बड़े बजट और बड़े सितारों वाली कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी ताकत दिखाई है। लेकिन निवेश के मुकाबले मुनाफे की बात करें तो ‘हनुमान अंश’ ने जिस तरह का रिटर्न दिया है, उसने फिल्म इंडस्ट्री के सामने एक बड़ा सवाल जरूर खड़ा कर दिया है।
क्या अब दर्शकों को सिर्फ स्टार पावर नहीं, बल्कि कहानी और कंटेंट भी सिनेमाघरों तक खींच रहा है?
और क्या सोशल मीडिया के दौर में दर्शकों की जुबानी चर्चा किसी करोड़ों रुपये के प्रमोशन कैंपेन से ज्यादा ताकतवर हो सकती है?
‘हनुमान अंश’ Hanuman Ansh की कहानी फिलहाल यही बता रही है।
क्योंकि बॉक्स ऑफिस पर कभी-कभी बड़ा नाम नहीं…बड़ी कहानी काम कर जाती है!


