Viswanath and Sons: साउथ सुपरस्टार सूर्या की फिल्म ‘विश्वनाथ एंड संस’ ने सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर भी दर्शकों द्वारा पंसद की जा रही हैं। 11 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई यह फिल्म फिलहाल प्लेटफॉर्म की ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल है।
फिल्म की ओटीटी रिलीज से पहले ही इसे लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता बनी हुई थी। सिनेमाघरों में रिलीज के बाद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन किया और रिपोर्टों के मुताबिक दुनिया भर में 200 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार किया। अपने इसी क्रम को आगे जारी रखते हुए फिल्म ने ओटीटी पर भी दमदार उपस्थिती दर्ज करवाई है।
नेटफ्लिक्स पर रिलीज होते (Viswanath and Sons) ही बढ़ी चर्चा
विश्वनाथ एंड संस’ 11 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई है। फिल्म को तमिल के साथ हिंदी, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में भी उपलब्ध कराया गया है, जिससे अलग-अलग भाषाई दर्शकों तक इसकी पहुंच बढ़ी है।
Shreemad Bhagwat Film: 7 फिल्मों में बनेगी श्रीमद्भागवत की महागाथा, ‘विष्णुरत’ से होगी शुरुआत
नेटफ्लिक्स की मौजूदा सूची में भी ‘विश्वनाथ एंड संस’ ट्रेंडिंग और नए रिलीज हुए टाइटल्स के बीच दिखाई दे रही है। इसके साथ ‘धमाल 4’, ‘गांधारी’ और दूसरे चर्चित टाइटल भी सूची में मौजूद हैं।

अगले हफ्ते कई चर्चित फिल्में रिलीज
Viswanath and Sons की ओटीटी पर मिली शुरुआती सफलता के बाद अगले हफ्ते कई चर्चित फिल्में और सीरीज दर्शकों का ध्यान खींचने के लिए तैयार हैं। ‘Neagley’, ‘Lee Cronin’s The Mummy’ और ‘Lust Stories 3’ जैसी रिलीज़ों के साथ ओटीटी पर मुकाबला और दिलचस्प होने वाला है।
Follow the Daily Awaz Bharti channel on WhatsApp
ऐसे में अब देखना होगा कि क्या ‘विश्वनाथ एंड संस’ अपनी ट्रेंडिंग बढ़त बरकरार रख पाती है या अगले हफ्ते की नई रिलीज़ें Netflix और दूसरे प्लेटफॉर्म पर उसकी जगह चुनौती देती हैं।

