Nana Patekar Death: अभिनेता नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में गोवा में निधन हो गया। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें उनके गोवा स्थित डोना पाउला निवास से अस्पताल ले जाया गया था। शुरुआती रिपोर्टों में हार्ट अटैक की बात सामने आई थी, लेकिन बाद में डॉक्टरों के हवाले से कार्डियक अरेस्ट को निधन की वजह बताया गया।
दिवंगत अभिनेता का फिल्मी कैरियर दमदार
विश्वनाथ पाटेकर उर्फ नाना पाटेकर का फिल्मी करियर एक दमदार अभिनेता के तौर पर जाना जाता है। उन्होंने हिंदी, मराठी और अन्य भारतीय भाषाओं की फिल्मों में अपने अभिनय से फिल्म इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई। परिंदा, क्रांतिवीर, अग्निसाक्षी, अब तक छप्पन, नटसम्राट और वेलकम जैसी फिल्मों में उनके अभिनय को दर्शकों ने खूब पसंद किया। नाना पाटेकर ने सामाजिक विषयों पर (Nana Patekar Death)आधारित फिल्मों के साथ-साथ कमर्शियल सिनेमा में भी अपनी अलग छाप छोड़ी।
बेटे ने की निधन (Nana Patekar Death) की पुष्टि
नाना पाटेकर के निधन की पुष्टि उनके बेटे मल्हार पाटेकर ने की। जानकारी के मुताबिक, जब नाना पाटेकर की तबीयत बिगड़ी, उस समय मल्हार पुणे में थे। पिता की तबीयत खराब होने की सूचना मिलने के बाद वह पुणे से गोवा पहुंचे। नाना पाटेकर का इलाज करने वाले डॉक्टरों का भी इस संबंध में बयान सामने आया है। डॉक्टरों के अनुसार, अभिनेता को बचाने के लिए करीब 45 मिनट तक CPR दिया गया, लेकिन उन्हें पुनर्जीवित नहीं किया जा सका।
नाना पाटेकर को मिले थे तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार

अभिनेता नाना पाटेकर के शानदार अभिनय करियर का अंदाजा उन्हें मिले प्रमुख सम्मानों से लगाया जा सकता है। उन्हें अपने फिल्मी करियर में तीन National Film Awards के अलावा 2013 में Padma Shri से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा, अभिनेता राजकुमार के साथ फिल्म ‘तिरंगा’ में निभाया गया इंस्पेक्टर शिवाजी राव वागले का उनका किरदार भी काफी चर्चित रहा और आज भी दर्शकों के बीच याद किया जाता है।
राहुल-प्रियंका हिरासत के बाद ECI विवाद और गहराया, SIR पर विपक्ष के आरोप!
नाना पाटेकर का #MeToo विवाद
2018 में अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर 2008 में फिल्म “Horn ok pleassss” शूटिंग के दौरान यौन उत्पीड़न और दुर्व्यवहार के आरोप लगाए थे। इसके बाद मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में नाना पाटेकर समेत चार लोगों के खिलाफ FIR दर्ज हुई थी। नाना पाटेकर ने इन आरोपों से इनकार किया था।
2019 में मुंबई पुलिस ने जांच के बाद क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की थी और कहा था कि आरोपों के समर्थन में पर्याप्त सबूत नहीं मिले। हालांकि, तनुश्री दत्ता ने पुलिस की जांच और रिपोर्ट पर आपत्ति जताते हुए मामले में आगे जांच की मांग की थी।
Follow the Daily Awaz Bharti channel on WhatsApp
मार्च 2025 में मुंबई की एक अदालत ने मामले से जुड़ी कार्यवाही को बंद कर दिया। अदालत ने 2008 की कथित घटना और 2018 में दर्ज FIR के बीच लंबे अंतराल को देखते हुए limitation का मुद्दा उठाया था।

