Liquor Smuggling Bihar: सिलेंडर का इस्तेमाल आपने अक्सर खाना बनाने के लिए किया होगा, लेकिन गोपालगंज से सामने आया यह मामला देखकर आप हैरान रह जाएंगे। एक व्यक्ति ने सिलेंडर में ऐसा जुगाड़ किया कि उत्पाद विभाग की टीम भी इसे देखकर हैरान रह गई।
दरअसल, जलालपुर गांव निवासी राजेश पाठक ने सिलेंडर को शराब तस्करी का साधन बना लिया था। वह यह काम कितने समय से कर रहा था, यह तो जांच का विषय है, लेकिन उसके इस जुगाड़ का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सिलेंडर के अंदर (Liquor Smuggling Bihar) शराब की खेप

उत्पाद विभाग की टीम ने जांच के दौरान मोटरसाइकिल सवार को रोककर कुछ पूछताछ की। दिखने में साधारण सा युवक एक गैस सिलेंडर की अपनी मोटरसाइकिल के पीछे बांधकर लेकर जा रहा था लेकिन जब उस सिलेंडर का अच्छे से निरीक्षण किया गया तो उस सिलेंडर को कटर की सहायता से काटकर एक ऐसा तरीका निकाला गया था जिसमें शराब समा जाए। उत्पाद विभाग की टीम ने सिलेंडर के अंदर से 127 पीस देसी शराब बरामद की। एक अन्य रिपोर्ट में कुल बरामदगी 25 लीटर 400 ग्राम बताई गई है।
गाड़ी की सीट भी (Liquor Smuggling Bihar) नहीं छोड़ी

युवक ने गैस सिलेंडर के साथ-साथ अपनी मोटरसाइकिल की सीट के अंदर भी शराब की बोतलें छिपा रखी थीं। इतनी मात्रा में शराब की तस्करी को लेकर अब उत्पाद विभाग की टीम जांच में जुटी है कि युवक यह काम कब से कर रहा था। इसके साथ ही यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उसे शराब कहां से मिल रही थी। जब्त शराब की कीमत करीब 30 से 40 हजार रुपये बताई जा रही है।
बिहार में शराबबंदी के बीच तस्करी
बिहार में शराबबंदी लागू होने के बावजूद राज्य में अवैध शराब की तस्करी के मामले लगातार सामने आते रहे हैं। ताजा मामले में भी दावा किया जा रहा है कि शराब तस्करी के आरोप में पकड़ा गया शख्स उत्तर प्रदेश के रास्ते बिहार में प्रवेश कर रहा था। बिहार की सीमाएं ऐसे राज्यों से लगती हैं, जहां शराब पर पूर्ण प्रतिबंध नहीं है, जिसके चलते सीमावर्ती इलाकों से अवैध शराब की तस्करी प्रशासन के लिए लगातार चुनौती बनी हुई है।
शराबबंदी को लेकर जन सुराज के प्रशांत किशोर का रुख भी पहले से स्पष्ट रहा है। वह कई मौकों पर शराबबंदी कानून को खत्म करने की वकालत कर चुके हैं। सितंबर 2024 में उन्होंने कहा था कि अगर जन सुराज की सरकार बनती है तो शराबबंदी को एक घंटे के भीतर खत्म कर दिया जाएगा। इससे पहले अगस्त 2024 में भी वह सत्ता में आने पर 15 मिनट में शराबबंदी हटाने की बात कह चुके थे।
बरनाला से भाजपा के टिकट के प्रमुख दावेदार ?
शराबबंदी को लेकर (Liquor Smuggling Bihar) सरकार के दावे
बिहार सरकार और प्रशासन की ओर से शराबबंदी कानून को प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए लगातार कार्रवाई किए जाने की बात कही जाती रही है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 2026 में जनवरी से मई के बीच 17.53 लाख लीटर से ज्यादा शराब जब्त की गई और शराबबंदी से जुड़े मामलों में 56,904 गिरफ्तारियां हुईं। ऐसे में ताजा तस्करी के मामले के साथ एक बार फिर यह सवाल उठता है कि सख्त कानून और लगातार कार्रवाई के बावजूद राज्य में अवैध शराब की आपूर्ति पर पूरी तरह रोक क्यों (Liquor Smuggling Bihar) नहीं लग पा रही है।
Join Daily Awaz Bharti WA Official Channel Scan QR Code or Click Me

