लुधियाना, (रवीश कपूर) लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से उपायुक्त लुधियाना श्री हिमांशु जैन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की खाद्य सुरक्षा टीम ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष जांच अभियान चलाया। टीम ने सब्जी मंडियों, बेकरी एवं खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करने के साथ-साथ Food Safety on Wheels के माध्यम से खाद्य पदार्थों की प्राथमिक जांच की और लोगों को खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।
Follow the Daily Awaz Bharti Channel on WhatsApp
Suspicious Paneer In Ludhiana
अभियान के दौरान सब्जी मंडी से पपीते का एक नमूना, हीरो बेकरी चौक और अब्दुल्ला बस्ती स्थित दुकानों से तैयार चिकन एवं पैटीज के नमूने तथा बहादरके रोड सब्जी मंडी से पनीर के दो नमूने लेकर अधिकृत प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे गए।
बहादरके रोड मंडी में जांच के दौरान लगभग 35 किलोग्राम पनीर (Suspicious Paneer In Ludhiana) गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया। मानव उपभोग के लिए अनुपयुक्त होने की आशंका के चलते इसे मौके पर ही नष्ट करवा दिया गया।

जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आशीष चावला ने कहा कि खाद्य गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रयोगशाला रिपोर्ट के आधार पर मानकों पर खरे न उतरने वाले नमूनों के संबंध में संबंधित खाद्य कारोबारियों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह अधिनियम खाद्य पदार्थों के निर्माण, भंडारण, बिक्री और वितरण को नियंत्रित करता है।
उन्होंने खाद्य कारोबारियों को स्वच्छता, उचित भंडारण और FSSAI मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आम लोगों से भी अपील की गई कि वे खाद्य सामग्री केवल स्वच्छ एवं विश्वसनीय दुकानों से खरीदें तथा बरसात के मौसम में कटे, सड़े-गले या बासी फल-सब्जियों के सेवन से बचें।
खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया कि जिले में निरीक्षण, नमूना जांच और जागरूकता अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
Read More News: चंडीगढ़ में कांग्रेस का प्रदर्शन, वाटर कैनन के बाद कई नेताओं की तबीयत बिगड़ी


