Tuesday, 20 Oct 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
  • Blog
Subscribe
Daily Awaz Bharti Daily Awaz Bharti
  • Home
  • Opinion

    श्री गणेश ‌ ड्रामाटिक क्लब के 50 साल का सफर

    By
    Naveen Singla

    केजरीवाल और सिसोदिया पंजाब से ग़ायब?

    By
    Arvind Sahu

    सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने ‘साइन टू गॉड’ शो रद्द करने का किया ऐलान

    By
    Arvind Sahu

    टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस CCTV में दिखे 2 संदिग्ध, पुलिस कर रही तलाश

    By
    Arvind Sahu

    बरनाला की रामलीला में शहर की प्रमुख हस्तियों की शिरकत

    By
    Naveen Singla

    अमित शाह 20 अक्टूबर को आएंगे पंजाब, मानसा दौरे की भी चर्चा

    By
    Arvind Sahu
  • Politics
  • Health
  • Crime News
  • E-Paper
    LATEST ePAPER

    ePaper dAb 19 Oct

    2026-10-19 · Punjab Haryana Himachal Chandigarh

    READ NEWSPAPER
  • 🔥
  • Latest
  • Crime
  • E-Paper
  • Politics
  • Health
  • Entertainment
  • Opinion
  • World
  • Travel
  • Technology
Font ResizerAa
dailyawazbharti.comdailyawazbharti.com
  • E-Paper
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
  • Travel
  • Opinion
  • Politics
  • Health
  • Technology
  • World
Search
  • Pages
    • Home
    • Contact Us
    • 404 Page
  • Personalized
    • E-Paper
    • My Feed
    • My Saves
    • My Interests
    • History
  • Categories
    • Opinion
    • Politics
    • Technology
    • Travel
    • Health
    • World
Have an existing account? Sign In
Follow US
CrimeLatest

सिलेंडर का ऐसा इस्तेमाल देख रह जाएंगे हैरान

Arvind Sahu
Last updated: October 5, 2026 7:39 pm
Arvind Sahu
Share
Liquor Smuggling Bihar
Liquor Smuggling Bihar
SHARE

Liquor Smuggling Bihar: सिलेंडर का इस्तेमाल आपने अक्सर खाना बनाने के लिए किया होगा, लेकिन गोपालगंज से सामने आया यह मामला देखकर आप हैरान रह जाएंगे। एक व्यक्ति ने सिलेंडर में ऐसा जुगाड़ किया कि उत्पाद विभाग की टीम भी इसे देखकर हैरान रह गई।

दरअसल, जलालपुर गांव निवासी राजेश पाठक ने सिलेंडर को शराब तस्करी का साधन बना लिया था। वह यह काम कितने समय से कर रहा था, यह तो जांच का विषय है, लेकिन उसके इस जुगाड़ का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सिलेंडर के अंदर (Liquor Smuggling Bihar) शराब की खेप

Liquor Smuggling Bihar
Liquor Smuggling Bihar

उत्पाद विभाग की टीम ने जांच के दौरान मोटरसाइकिल सवार को रोककर कुछ पूछताछ की। दिखने में साधारण सा युवक एक गैस सिलेंडर की अपनी मोटरसाइकिल के पीछे बांधकर लेकर जा रहा था लेकिन जब उस सिलेंडर का अच्छे से निरीक्षण किया गया तो उस सिलेंडर को कटर की सहायता से काटकर एक ऐसा तरीका निकाला गया था जिसमें शराब समा जाए। उत्पाद विभाग की टीम ने सिलेंडर के अंदर से 127 पीस देसी शराब बरामद की। एक अन्य रिपोर्ट में कुल बरामदगी 25 लीटर 400 ग्राम बताई गई है।

गाड़ी की सीट भी (Liquor Smuggling Bihar) नहीं छोड़ी

Liquor Smuggling Bihar
Liquor Smuggling Bihar

युवक ने गैस सिलेंडर के साथ-साथ अपनी मोटरसाइकिल की सीट के अंदर भी शराब की बोतलें छिपा रखी थीं। इतनी मात्रा में शराब की तस्करी को लेकर अब उत्पाद विभाग की टीम जांच में जुटी है कि युवक यह काम कब से कर रहा था। इसके साथ ही यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उसे शराब कहां से मिल रही थी। जब्त शराब की कीमत करीब 30 से 40 हजार रुपये बताई जा रही है।

बिहार में शराबबंदी के बीच तस्करी

बिहार में शराबबंदी लागू होने के बावजूद राज्य में अवैध शराब की तस्करी के मामले लगातार सामने आते रहे हैं। ताजा मामले में भी दावा किया जा रहा है कि शराब तस्करी के आरोप में पकड़ा गया शख्स उत्तर प्रदेश के रास्ते बिहार में प्रवेश कर रहा था। बिहार की सीमाएं ऐसे राज्यों से लगती हैं, जहां शराब पर पूर्ण प्रतिबंध नहीं है, जिसके चलते सीमावर्ती इलाकों से अवैध शराब की तस्करी प्रशासन के लिए लगातार चुनौती बनी हुई है।

सिलेंडर खुला तो निकली शराब! तस्करी का ऐसा जुगाड़ देखकर पुलिस भी हैरान

गोपालगंज में उत्पाद विभाग ने वाहन जांच के दौरान शराब तस्करी के आरोप में राजेश पाठक को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक तस्कर ने घरेलू गैस सिलेंडर को कटवाकर उसमें गुप्त तहखाना बनवाया था, जबकि बाइक की सीट के नीचे… pic.twitter.com/xJSpP3i7xE

— PoliceMediaNews (@policemedianews) October 5, 2026

शराबबंदी को लेकर जन सुराज के प्रशांत किशोर का रुख भी पहले से स्पष्ट रहा है। वह कई मौकों पर शराबबंदी कानून को खत्म करने की वकालत कर चुके हैं। सितंबर 2024 में उन्होंने कहा था कि अगर जन सुराज की सरकार बनती है तो शराबबंदी को एक घंटे के भीतर खत्म कर दिया जाएगा। इससे पहले अगस्त 2024 में भी वह सत्ता में आने पर 15 मिनट में शराबबंदी हटाने की बात कह चुके थे।

बरनाला से भाजपा के टिकट के प्रमुख दावेदार ?

शराबबंदी को लेकर (Liquor Smuggling Bihar) सरकार के दावे

बिहार सरकार और प्रशासन की ओर से शराबबंदी कानून को प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए लगातार कार्रवाई किए जाने की बात कही जाती रही है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 2026 में जनवरी से मई के बीच 17.53 लाख लीटर से ज्यादा शराब जब्त की गई और शराबबंदी से जुड़े मामलों में 56,904 गिरफ्तारियां हुईं। ऐसे में ताजा तस्करी के मामले के साथ एक बार फिर यह सवाल उठता है कि सख्त कानून और लगातार कार्रवाई के बावजूद राज्य में अवैध शराब की आपूर्ति पर पूरी तरह रोक क्यों (Liquor Smuggling Bihar) नहीं लग पा रही है।

Join Daily Awaz Bharti WA Official Channel Scan QR Code or Click Me

TAGGED:Bihar NewsGopalganj NewsLiquor Smuggling Bihar
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article Mad Sandhu Murder LGBTQ+ इन्फ्लुएंसर मैड संधू की हत्या से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर सियासी सवाल
Next Article Chandigarh Chemist Raid चंडीगढ़ के सेक्टर 32-डी में केमिस्ट शॉप पर छापा
2 Comments
  • Pingback: Khet Bachao Abhiyan : मिट्टी की सेहत और पराली प्रबंधन पर जोर, 22 अक्टूबर से शुरू होगा ‘खेत बचाओ अभियान’
  • Pingback: PCS Officer Fraud: आप नेता की शादी में कथित फर्जीवाड़ा! PCS अफसर बताकर कराई शादी, 6 पर केस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -
Adalat Sewa

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
LinkedInFollow

You Might Also Like

Lamrin University Fake Admission Case
LatestCrime

लमरीन यूनिवर्सिटी पर महिला स्टाफ के गंभीर आरोप

By
Arvind Sahu
Suspicious Paneer In Ludhiana
CrimeHealthLatest

संदिग्ध पनीर पर कार्रवाई, 35 किलो माल नष्ट

By
Ravish Kapoor
Mohali Illegal Arms Supply Network
CrimeLatest

मोहाली में अवैध हथियार नेटवर्क का भंडाफोड़, भगोड़े आरोपी समेत 3 गिरफ्तार; 10 पिस्टल बरामद

By
Arvind Sahu
Shaheed-e-Azam Bhagat Singh
LatestPolitics

लुधियाना में जश्न-ए-इंकलाब

By
Ravish Kapoor
Daily Awaz Bharti Daily Awaz Bharti
Facebook Twitter Youtube

About US

Daily Awaz Bharti: Your instant connection to breaking stories and live updates. Stay informed with our real-time coverage across Politics, Crime, Entertainment, and more. Your reliable source for 24/7 news.

Top Categories
  • World
  • Opinion
  • Politics
  • Tech
  • Health
  • Travel
About Us
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Awaz Bharti By Crime Awaz India News Network. All Rights Reserved.