BJP Candidate Barnala कशिश नरवालियां – बरनाला: भारतीय जनता पार्टी से जुड़े मित्तल परिवार का राजनीतिक सफर कई दशकों पुराना है। भाजपा सोहन मित्तल ने वर्ष 1977 में जनता पार्टी बरनाला के मंत्री के रूप में अपनी राजनीतिक जिम्मेदारी संभाली।
इसके बाद वर्ष 1981 में भारतीय जनता युवा मोर्चा बरनाला के मंडल अध्यक्ष, 1995 में भारतीय जनता युवा मोर्चा संगरूर के जिला अध्यक्ष, 2001 में भाजपा जिला संगरूर के मंत्री, 2004 में भाजपा जिला संगरूर के उपाध्यक्ष तथा वर्ष 2008 में भाजपा जिला बरनाला के उपाध्यक्ष के रूप में सेवाएं दीं।
BJP Candidate Barnala

वर्ष 2011 से 2026 तक वे भारतीय जनता पार्टी पंजाब के कार्यकारी सदस्य के रूप में कार्य कर रहे हैं। सोहन मित्तल के अनुसार, वर्ष 1975 में आपातकाल के दौरान उनके पिता ने भारतीय जनसंघ के लिए काम किया था।
Read More Political News
वर्ष 1992 में श्री राम मंदिर अयोध्या आंदोलन के दौरान उन्होंने गिरफ्तारी दी और 14 दिन बठिंडा जेल में रहे। वहीं वर्ष 1997-98 में नरेंद्र मोदी के भारतीय जनता पार्टी पंजाब के संगठन मंत्री रहने के दौरान सोहन मित्तल ने भारतीय जनता युवा मोर्चा संगरूर के जिला अध्यक्ष के तौर पर उनके साथ काम किया। मित्तल परिवार की अगली पीढ़ी भी भाजपा संगठन में सक्रिय रही है।
उनके सुपुत्र दीपक मित्तल वर्ष 2008 से 2011 तक भारतीय जनता युवा मोर्चा बरनाला के अध्यक्ष रहे। वर्ष 2011 में वे भारतीय जनता युवा मोर्चा पंजाब के कार्यकारिणी सदस्य तथा जिला संगरूर-1 के प्रभारी बने।

वर्ष 2015 में उन्होंने भारतीय जनता युवा मोर्चा पंजाब में सोशल मीडिया के को-इंचार्ज की जिम्मेदारी संभाली। वर्ष 2019 में दीपक मित्तल जिला बरनाला भाजपा के सदस्य बने, जबकि वर्ष 2023 में उन्हें जिला बरनाला भाजपा का उपाध्यक्ष बनाया गया। वर्ष 2026 में उनकी पत्नी प्रियंका मित्तल वार्ड नंबर 47 से भाजपा की पार्षद हैं।
मित्तल परिवार की कई पीढ़ियां लंबे समय से भाजपा और उससे जुड़े संगठनों में सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं।
Join Daily Awaz Bharti WA Official Channel Scan QR Code or Click Me



