Sangrur Jagga Singh Case: कथित तौर में नशा का विरोध करने और वीडियो बनाने के बाद मारपीट और प्रताड़ना का आरोप लगाकर डीसी कार्यालय सामने जग्गा सिंह आत्महत्या प्रयास मामलें को लेकर अब पुलिस का बयान सामने आया हैं। एसएसपी रवजोत कौर ग्रेवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके जग्गा सिंह के खिलाफ एक के बाद एक कई खुलासे किये है।पुलिस के मुताबिक जहरीली वस्तु का सेवन करने वाले व्यक्ति के ऊपर पुलिस रिकार्ड में 9 एफआईआर दर्ज हैं। 4 मामलों में वह दोषी ठहराया जा चुका है। इनमें आबकारी और एनडीपीएस से जुड़े मामले शामिल हैं। चार अन्य मामलों में उस पर केस चल रहा है। उस पर दुष्कर्म का भी एक मामला है।
सीएम भगवंत मान की आप सरकार घिरी
डीसी कार्यालय के सामने जग्गा सिंह के आत्महत्या करने के प्रयास के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने मामले को लेकर आप सरकार और भगवंत मान सरकार को जमकर घेरा था। जग्गा सिंह की कथित रूप से नशे के विरोध स्वरूप आत्महत्या प्रयास से पहले संगरूर में गुलजार सिंह का भी आत्महत्या करने का मामला सामने आया था। जिसमें आप सरकार के मंत्री हरपाल चीमा की (Sangrur Jagga Singh Case)जमकर फजीहत हुई थी हालांकि इसे लेकर उन्होनें प्रतिक्रिया देते हुए उनके राजनीतिक विरोधियों की साजिश बताया था।
राजनीतिक रूप से उकसाए जाने का आरोप
पंचायत की ओर से दावा किया गया है कि जग्गा सिंह को राजनीतिक रूप से उकसाया जा रहा है। पंचायत का कहना है कि गांव में ड्रग्स के खिलाफ कार्रवाई की कोशिश करने वाले किसी भी व्यक्ति को जग्गा सिंह रोकता है। साथ ही, पंचायत ने उसके आपराधिक इतिहास का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि उसे राजनीतिक तौर पर उकसाकर इस पूरे मामले को अलग दिशा देने की कोशिश की जा रही है। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है।
सुनाम के गांव नमोल (Sangrur Jagga Singh Case) का मामला
इससे पहले अस्पताल में उपचाराधीन जग्गा सिंह ने बताया कि इलाके में बिक रहे नशे के खिलाफ आवाज उठाते हुए उसने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था। उसने यह भी स्वीकार किया कि वह अतीत में खुद नशे का आदी रह चुका है। जग्गा सिंह का आरोप है कि वीडियो सामने आने के बाद गांव के सरपंच और उसके साथियों ने उसे कथित तौर पर परेशान करना शुरू कर दिया।
Follow the Daily Awaz Bharti channel on WhatsApp
उसके मुताबिक, आरोपियों ने उसके घर में घुसकर तोड़फोड़ और मारपीट की तथा उसे जान से मारने की धमकियां भी दीं। जग्गा सिंह का दावा है कि घटना से जुड़े ( Sangrur Jagga Singh Case) साक्ष्य मिटाने के लिए घर में लगे सीसीटीवी कैमरों को तोड़ दिया गया और डीवीआर भी अपने साथ ले जाया गया।

मामलें को लेकर जग्गा सिंह की पत्नी की शिकायत पर संगरूर पुलिस ने ग्राम के सरंपच के खिलाफ मामला दर्ज किया था, तो वही पुरे घटनाक्रम को लेकर उचित न्यायिक जांच की बात कही गई थी।
संगरूर में जगसीर मामले पर गरमाई सियासत, विपक्ष के निशाने पर AAP सरकार

