Punjab Nasha Mukt Yatra: पंजाब के बठिंडा जिले के तलवंडी साबो से भारतीय जनता पार्टी की ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ के चौथे चरण की शुरुआत हुई। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को यात्रा को हरी झंडी दिखाई और जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पंजाब में भाजपा की सरकार बनने के छह महीने के भीतर राज्य में नशे की पूरी सप्लाई चेन और नेटवर्क को ध्वस्त करने का संकल्प लिया गया है।
PM मोदी और अमित शाह का संदेश लेकर पहुंचे शिवराज

शिवराज सिंह चौहान ने अपने संबोधन की शुरुआत भाजपा के संकल्प और काम करने के दावे के साथ की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का नाम लेते हुए कहा कि वह पंजाब के लोगों के लिए संदेश लेकर आए हैं।
चौहान ने कहा कि नशे की समस्या की जड़ तक पहुंचकर यह पता लगाया जाएगा कि नशा कहां से आ रहा है और इसके पीछे कौन सा नेटवर्क काम कर रहा है।
सप्लाई चेन और नेटवर्क को (Punjab Nasha Mukt Yatra) करेंगे ध्वस्त
चौहान ने कहा कि भाजपा नशे की समस्या की जड़ पर चोट करेगी। उन्होंने नशे के कारोबार से जुड़े लोगों की पहचान करने और उनके खिलाफ कार्रवाई की बात कही। उनके मुताबिक, नशे के कारोबार से जुड़ी संपत्तियों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
Follow the Daily Awaz Bharti channel on WhatsApp
उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता में आती है तो छह महीने के भीतर पूरे पंजाब में नशे की सप्लाई चेन और नेटवर्क को खत्म करने का संकल्प है।
यात्रा का समापन 30 सितंबर को जालंधर में
भाजपा की ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ 18 सितंबर से शुरू हुई है। चार अलग-अलग स्थानों से शुरू हुई यात्राओं को राज्य के सभी 117 विधानसभा क्षेत्रों तक पहुंचाने और करीब 4,000 किलोमीटर की दूरी तय करने की योजना है। यात्रा का समापन 30 सितंबर को जालंधर में प्रस्तावित है।
संगरूर में जगसीर मामले पर गरमाई सियासत, विपक्ष के निशाने पर AAP सरकार
तलवंडी साबो से चौथे चरण की शुरुआत के दौरान शिवराज (Punjab Nasha Mukt Yatra) सिंह चौहान ने नशे के खिलाफ जनभागीदारी बढ़ाने की अपील भी की।

