नेपाल में फिर बाढ़ का अलर्ट, नदियों का जलस्तर बढ़ा
मौत का आंकड़ा 1 हजार के पार हुआ, सबसे ज्यादा चितवन में 321 शव बरामद
नेपाल में नदियों का जलस्तर बढ़ने के बाद 7 जिलों में बाढ़ का नया अलर्ट जारी किया गया है। अधिकारियों ने रसुवा, नुवाकोट, धादिंग, गोरखा, तनहूं, नवलपरासी और चितवन जिलों में नदियों के किनारे बसे इलाकों के लिए चेतावनी जारी की है।
26 अगस्त को तिब्बत में ग्लेशियर टूटने के बाद नेपाल के कई इलाकों में अचानक बाढ़ और भूस्खलन हुआ। इस आपदा में मौत का आंकड़ा 1 हजार के पार हो चुका है।
नेपाल में 1003 और तिब्बत में 16 लोगों की मौत हुई है। चितवन में अब तक सबसे ज्यादा 321 शव बरामद हुए हैं। जबकी 4400 से ज्यादा लोग लापता हैं।
Nepal बाढ़ प्रभावित इलाकों से लोगों का रेस्क्यू


बाढ़ प्रभावित इलाकों से 11 हजार से ज्यादा लोगों का रेस्क्यू
नेपाल में बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव अभियान जारी है। अधिकारियों के मुताबिक, अब तक 11 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है। रेस्क्यू ऑपरेशन में नेपाल सेना समेत 22 हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात हैं।
नेशनल डिजास्टर रिस्क रिडक्शन एंड मैनेजमेंट अथॉरिटी (NDRRMA) के प्रवक्ता शांति महत के मुताबिक, प्रभावित इलाकों में 16 हेलिकॉप्टर भी रेस्क्यू और सर्च ऑपरेशन में लगाए गए हैं।
