Punjab Investment: पंजाब के सीएम भगवंत मान ने आप सरकार की उपलब्धियों का बखान करते हुए राज्य में ₹1.89 लाख करोड़ के निवेश प्रस्तावों का बड़ा दावा किया है। साथ ही, इस निवेश के माध्यम से राज्य में 6.31 लाख रोजगार की संभावित क्षमता की बात भी कही है। यानी सरकार का मानना है कि वर्तमान और आने वाले समय में पंजाब में रियल एस्टेट, हाउसिंग एवं इंफ्रास्ट्रक्चर, स्टील एवं मेटल, कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण, बायो-एनर्जी, रिन्यूएबल एनर्जी, ऑटोमोबाइल कंपोनेंट्स, टेक्सटाइल और परिधान जैसे अलग-अलग क्षेत्रों में निवेश से राज्य के लोगों को रोजगार और आर्थिक अवसर मिल सकते हैं।
CAF के आंकडों का दिया हवाला
सीएम मान के प्रस्तुत दावे और आंकड़ों को सोर्स CAF है जो कि Common Application Forms से निकलकर आया है। राज्य में पिछले 4 वर्ष वित्तीय वर्ष 2022-23 से 2026-27 के बीच निवेशक या किसी कंपनी द्वारा सरकार के पास निवेश से जुड़ी मंजूरियों के लिए दिया जाने वाला एक साझा आवेदन फॉर्म में ये रिकॉर्ड है।
Join Daily Awaz Bharti WA Official Channel Scan QR Code or Click Me
जिसका सीधा अर्थ पंजाब में कोई कंपनी नया उद्योग या प्रोजेक्ट (Punjab Investment) लगाने या विस्तार करने का प्रस्ताव देती है, तो उससे जुड़ी विभिन्न सरकारी मंजूरियों के लिए CAF प्रणाली का इस्तेमाल किया जा सकता है।
मोहाली- लुधियाना (Punjab Investment) टॉप 2 शहर

सरकार ने Tata Steel, JSW Steel, AICHI Steels, Vardhman, Nestlé, Cargill, De Heus, HMEL, Santhan Textiles और Freudenberg जैसी कंपनियों का नाम लेकर स्पष्ट उल्लेख किया कि इन कंपनियों ने पंजाब में निवेश किया है या राज्य में अपनी मौजूदगी का विस्तार किया है। साथ ही, निवेश प्रस्तावों के मामले में मोहाली और लुधियाना राज्य के प्रमुख शहरों के रूप में सामने आए हैं।
मोहाली में ₹9,478 करोड़ के निवेश प्रस्ताव हैं, वहीं लुधियाना में प्रस्तावित निवेश की राशि का आंकड़ा करीब ₹4,968 करोड़ है।
GMADA पर ED की कार्रवाई से पंजाब की राजनीति में उबाल, AAP और विपक्ष में वार-पलटवार
दो बड़े Industrial Park प्रोजेक्ट्स को भी मंजूरी
पंजाब सरकार ने अलग-अलग जिलों में MSME clusters को बढ़ावा देने की भी जानकारी दी है। राज्य में दो बड़े Industrial Park projects को भी मंजूरी की बात राज्य के सीएम भगवंत मान दी है। सरकार के (Punjab Investment) अनुसार इनका उद्देश्य पंजाब में industrial infrastructure और connectivity को मजबूत करना है।

