Punjab Village Development:पंजाब में 2027 चुनावों से पूर्व राज्य की भगवंत मान सरकार ने sc समुदाय के लोगों के लिये बड़ी सौगात दी है। जानकारी के मुताबिक पंजाब के 40% से अधिक अनुसूचित जाति वाले गांवो में राज्य सरकार की ओर से ₹750 करोड़ की राशि विकास पैकेज के रूप में देने की घोषणा की गई है। इस घोषणा से पंजाब के करीबन 3,763 गांवो को फायदा होने की संभावना है।
₹20 लाख की अनटाइड राशि
40% SC आबादी वाले इन सभी गांवो में सरकार की ओर से प्रत्येक गांव के लिये ₹20 लाख की राशि आवंटित होगी जिसे गांव में किसी भी कार्य के लिये उपयोग किया जा सकेगा। यानी कि यह बिना किसी एक काम के लिए तय की गई ₹20 लाख की राशि गांव के किसी भी बुनियादी सुविधाओं के लिये खर्च की जा सकेगी।
फंड का इस्तेमाल (Punjab Village Development) कहां होगा?
सरकार से प्राप्त इस राशि का इस्तेमाल RO सिस्टम, अतिरिक्त स्कूल कमरे, लाइब्रेरी, एंबुलेंस, मोहल्ला क्लीनिक और सोलर स्ट्रीट लाइट जैसी सुविधाओं पर किया जा सकता है। इसके साथ ही हर गांव के लिए Village Development Plan (VDP) तैयार किया जाएगा, जिसमें स्थानीय जरूरतों के आधार पर काम तय होंगे।
50,000 रुपये (Punjab Village Development) की ग्रांट-इन-एड

इन सब बातों के अलावा पंजाब क भगवंत मान सरकार राज्य में ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर पैदा करने के लिए योग्य व्यक्तियों को 50,000 रुपये की ग्रांट-इन-एड भी दी जाएगी, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें। इस पूरी राशि के सही उपयोग के लिये जिले का डिप्टी कमिश्नर हर गांव की विशेष आवश्यकताओं के आधार पर ‘विशेष गांव विकास योजना’ तैयार करेंगे।
गांवों की तरक्की से ही पंजाब की तरक्की
सरकार की इस घोषणा को लेकरमुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब तभी तरक्की करेगा, जब इसका हर गांव तरक्की करेगा, हर समुदाय को बराबर के अवसर मिलेंगे और हर नौजवान पिछड़ेपन के किसी बोझ बिना अपने सपने पूरे कर सकेगा।
GMADA में ED की 50 घंटे की कार्रवाई पूरी, तीन मंजिलें सील
उन्होंने आगे कहा, “हमारी सरकार जमीनी स्तर पर सामूहिक विकास को सुनिश्चित करने और इन गांवों के विकास को बड़ा प्रोत्साहन देने के लिए प्रतिबद्ध है।” सीएम के अनुसार पंजाब की विकास यात्रा तभी आगे बढ़ेगी जब कोई भी वर्ग और कोई भी गांव पीछे नहीं रहेगा।
Follow the Daily Awaz Bharti channel on WhatsApp

