पँजाब में अच्छा राजनितिक प्रभाव रखने वाले श्री जतिन्दर जिम्मी को शिरोमणि अकाली दल हाईकमान ने सौंपी अहम जिम्मेदारी
Jatinder Jimmy Shiromani Akali Dal का राष्ट्रीय संगठन सचिव नियुक्त किया गया है। उल्लेखनीय है कि जतिंदर जिम्मी का विधानसभा हलका मोहाली, बरनाला, भदौड़, महल कलां और मलेरकोटला एवं मालवा माझा और दोआबा में अच्छा प्रभाव और वोट बैंक माना जाता है। इसके साथ ही उनकी अधिकारियों के बीच भी अच्छी पहुंच बताई जाती है।
Jatinder Jimmy Shiromani Akali Dal
जतिंदर जिम्मी को समाज में एक अलग पहचान के साथ जाना जाता है। बताया जाता है कि उन्होंने ठगी करने वाले ट्रैवल एजेंटों और एजेंसियों के हाथों ठगे गए पंजाब के भोले-भाले लोगों को करोड़ों रुपये वापस दिलवाने में मदद की है।
बीते समय में विभिन्न सामाजिक संगठनों, मेलों, क्लबों और सरकारी स्तर पर भी सैकड़ों बार जतिंदर जिम्मी को सम्मानित किया जा चुका है।
Jatinder Jimmy Shiromani Akali Dal
इस महत्वपूर्ण नियुक्ति पर जतिंदर जिम्मी ने पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल, बिक्रमजीत सिंह मजीठिया, दलजीत सिंह चीमा, अर्शदीप सिंह कलेर, महेशइंदर सिंह ग्रेवाल, कुलवंत सिंह कीतू, हरिंदर सिंह सैनी और समूची वरिष्ठ अकाली लीडरशिप का धन्यवाद किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह पहले की तरह पार्टी के प्रति अपनी जिम्मेदारी पूरी मेहनत, ईमानदारी और लगन से निभाते रहेंगे।

Read More Political News
उल्लेखनीय है कि जतिंदर जिम्मी इससे पहले भी पार्टी में कई महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं निभा चुके हैं। इनमें यूथ विंग के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बरनाला के शहरी अध्यक्ष, दो बार सदस्य जनरल काउंसिल, दो बार पार्टी के संयुक्त सचिव, विधानसभा हलका बरनाला, भदौड़ और महल कलां से एकमात्र शिकायत निवारण समिति के सदस्य तथा पंजाब पुलिस एडवाइजरी कमेटी के सदस्य जैसे पद शामिल हैं।
इस अवसर पर संजीव शोरी, कुलवंत सिंह कीतू, जत्थेदार परमजीत सिंह खालसा, सतनाम सिंह राही, परविंदर सिंह सोहाना, जाहिदा सुलेमान, अनीता मट्टू, एडवोकेट मंजू जिंदल, बेअंत कौर बीहला, जसविंदर शेरगिल, बेअंत सिंह, बेअंत बाठ और यादविंदर सिंह बिट्टू दीवाना सहित अन्य लोगों ने जतिंदर जिम्मी को बधाई दी।
इस मौके पर जतिंदर जिम्मी ने पार्टी की समूची लीडरशिप और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया तथा पार्टी हाईकमान का धन्यवाद किया।


