Mathura Gurukul Accident: यूपी के मथुरा जिले से एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है, जहाँ गुरुकुल में शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्र हादसे का शिकार हो गए। मिली जानकारी के मुताबिक, मथुरा जिले के वृंदावन के चैतन्य विहार इलाके में स्थित एक आवासीय संस्कृत गुरुकुल में 6 अक्टूबर की रात करीब 10 बजे पानी की टंकी में दुर्गंध आने के बाद सफाई के लिए उतरे गुरुकुल के छात्र किसी जहरीली गैस के संपर्क में आ गए। इस हादसे में 4 छात्रों की मौत होने की जानकारी सामने आई है।
पानी को साफ करने टंकी में उतरा छात्र
मंगलवार शाम परिसर में स्थित एक भूमिगत पानी की टंकी से तेज दुर्गंध आने की शिकायत सामने आई थी। इसके बाद छात्रों ने खुद टंकी की सफाई करने का प्रयास शुरू किया। पहले टंकी से पानी निकाला गया और फिर एक छात्र अंदर उतर गया। जब वह वापस नहीं आया तो उसे देखने के लिए चार अन्य छात्र भी टंकी में उतर गए। इस दौरान सभी की तबीयत बिगड़ गई। शुरुआती जांच में टंकी के भीतर जहरीली गैस की आशंका जताई जा रही है। एक छात्र किसी तरह टंकी से बाहर निकलने में सफल रहा, लेकिन उसकी हालत (Mathura Gurukul Accident) बिगड़ने पर उसे उपचार के लिए रेफर किया गया
सीएम योगी ने संज्ञान (Mathura Gurukul Accident) लिया

घटनाक्रम की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले का संज्ञान लिया और प्रशासन को घायल छात्र के समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ राहत एवं बचाव कार्य तत्काल शुरू करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने हादसे पर शोक जताते हुए प्रत्येक मृतक के परिवार को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। हादसे के बाद गुरुकुल के संचालन और उसकी मान्यता को लेकर भी सवाल उठे हैं। प्रशासन के अनुसार संस्थान को आधिकारिक मान्यता प्राप्त थी या नहीं, इसकी जांच की जाएगी। इसी के साथ पूरे मामले की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए हैं।
पंजाब में नशा विरोधी यात्रा पर सियासत तेज, आप के गंभीर आरोप
200 छात्र (Mathura Gurukul Accident) अध्यनरत
गुरुकुल में 200 छात्र संस्कृत विषय का अध्ययन करने के लिए अलग-अलग राज्यों से आने की बातें सामने आई हैं। वहीं, यह भी जानकारी सामने आई है कि करीब 100 छात्र परिसर में रह रहे थे। पुलिस ने घटना के संबंध में बयान जारी करते हुए कहा है कि घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जाएगी। साथ ही, परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Join Daily Awaz Bharti WA Official Channel Scan QR Code or Click Me

