Chandigarh Congress Protest: पंजाब में कांग्रेस ने चुनावी बिगुल फूंक दिया है, इसी क्रम में नए पंजाब प्रभारी सचिन पायलट के नेतृत्व में पंजाब कांग्रेस ने आप सरकार में मंत्री हरपाल चीमा के इस्तीफे की मांग को लेकर सेक्टर-15 स्थित कांग्रेस भवन के बाहर प्रदर्शन किया।
इस दौरान कई कांग्रेसियों के बेहोश होने और गर्मी से परेशानी के चलते तबीयत खराब होने के मामले भी सामने आए। जानकारी के मुताबिक, प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस के दो बड़े सीनियर नेता कुलजीत सिंह नागरा और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भारत भूषण आशू, दोनों को डॉक्टरी इलाज की आवश्यकता (Chandigarh Congress Protest) पड़ गई।

प्रदर्शन में शामिल कुलजीत सिंह नागरा वॉटर कैनन की बौछार के बाद गिर पड़े। जिसका वीडियो भी सामने आया। उन्हें अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने संभाला, तो वहीं भारत भूषण आशू की मंच पर ही तबीयत खराब होने की बात सामने आई, जिसके बाद उनका भी प्राथमिक उपचार किया गया।
मंच पर चन्नी और वड़िंग की बातें भी वायरल

प्रदर्शन के दौरान सचिन पायलट के अगल-बगल बैठे चन्नी और राजा वड़िंग की आपसी बातों का वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों कांग्रेस के बड़े नेता किसी बात को लेकर एक-दूसरे से चर्चा करते नजर आ रहे हैं। इसे लेकर भी आमजनों में चर्चा का बाजार गर्म है कि अब दोनों नेताओं के बीच कोई मतभेद नहीं है।
Gulab Sidhu House Firing: बरनाला में पंजाबी गायक के घर 10 से 12 राउंड फायरिंग, परिवार में दहशत
हालांकि, अब तक दोनों ही नेताओं ने कभी सार्वजनिक रूप से एक-दूसरे के खिलाफ (Chandigarh Congress Protest) कोई बयानबाजी नहीं की है, लेकिन जानकारों ने अक्सर दोनों के बीच राजनीतिक महत्वाकांक्षा को लेकर प्रश्न खड़े किए हैं।
गुलजार सिंह मौत मामले (Chandigarh Congress Protest) में प्रर्दशन

पंजाब कांग्रेस का प्रर्दशन बीते दिनों मुख्यमंत्री के गृहजिले में आप मंत्री हरपाल चीमा की राजनीतिक सभा में सवाल उठाने वाले गुलजार सिंह की आत्महत्या मामलें में, मंत्री को बर्खास्त करने। उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और मामले की स्वतंत्र जांच की मांग को लेकर किया गया। इस दौरान कांग्रेस के इस प्रर्दशन में पंजाब कांग्रेस के सभी बड़े नेता एक मंच में एकत्र हुए।
Follow the Daily Awaz Bharti channel on WhatsApp
पंजाब कांग्रेस के नए प्रभारी सचिन पायलट की मौजूदगी में प्रदेश कांग्रेस के लगभग सभी बड़े नेता एक मंच पर नजर आए। प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा, पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, सुखजिंदर सिंह रंधावा समेत कई वरिष्ठ नेता प्रदर्शन में शामिल हुए।

