CBI Summons Rajbir Ghuman: कथित वित्तीय अनियमितता, भ्रष्टाचार और सरकारी पैसों की लूट के आरोपों का सामना कर रहे सीएम भगवंत मान के OSD राजबीर घुमन सीबीआई के सामने पेश नहीं हुए। मिली जानकारी के अनुसार, सीबीआई ने सीएम मान के ओएसडी को पूछताछ के लिए तलब किया था, लेकिन 7 अक्टूबर को घुमन पेश नहीं हुए। CMO की ओर से कहा गया कि उन्हें समन मिला ही नहीं था। CBI सूत्रों का कहना है कि उन्हें 2:30 बजे पेश होने के लिए बुलाया गया था।
क्या हो सकती है गिरफ्तारी?
सीबीआई के सामने पेश नहीं होने के बाद अब सबकी नजर इस बात पर है कि जांच एजेंसी अगला कदम क्या उठाती है। अगर सीबीआई यह मानती है कि समन विधिवत तामील होने के बावजूद राजबीर घुमन पूछताछ के लिए पेश नहीं हुए, तो उन्हें दोबारा समन जारी किया जा सकता है और मामले की परिस्थितियों के आधार पर आगे की कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा सकती है। हालांकि, CMO की ओर से समन नहीं मिलने की बात कही गई है, ऐसे में समन की तामील भी इस मामले में अहम बिंदु रहेगी।
सीबीआई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया
इस बीच जानकारी सामने आई है कि सीएम मान के ओएसडी राजबीर सिंह घुमन ने विशेष CBI अदालत में याचिका दायर कर आरोप लगाया कि CBI ने FIR को मीडिया में लीक किया, जबकि एजेंसी ने FIR को ऑनलाइन अपलोड न करने की अनुमति अदालत से ली थी। अब इस (CBI Summons Rajbir Ghuman) मामले में अदालत ने CBI को नोटिस जारी कर 12 अक्टूबर तक जवाब मांगा है।
सुप्रीम कोर्ट में (CBI Summons Rajbir Ghuman) सुनवाई टली
इस बीच पंजाब सरकार की ओर से पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा कथित आरोपों से जुड़े मामले की CBI जांच के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका पर सुनवाई फिलहाल टाल दी गई है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, 8 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट में इस मामले पर सुनवाई नहीं हो सकी और इसे आगे की तारीख के लिए टाल दिया गया। इस बीच CBI ने 8 अक्टूबर को भी तलाशी अभियान जारी रखा।
LPU में आखिर हुआ क्या? आरोप, विरोध, हिंसा और अब घर लौटते छात्र… पूरी कहानी
CBI की टीम शाम करीब 7 बजे खरड़ स्थित वेस्टर्न टावर्स पहुंची, जहां नितिन गोहल का आवास बताया जा रहा है। तलाशी करीब 9 बजे तक चली। बताया जा रहा है कि इस परिसर में CBI की यह (CBI Summons Rajbir Ghuman) दूसरी तलाशी थी।

आप का भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन
राज्य में एक के बाद एक CBI और ED की कार्रवाई को लेकर सियासत गरमा गई है। सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इन कार्रवाइयों के विरोध में राज्य के कई हिस्सों में प्रदर्शन किए।
Join Daily Awaz Bharti WA Official Channel Scan QR Code or Click Me
आप नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार राजनीतिक और चुनावी फायदे के लिए केंद्रीय जांच एजेंसियों का इस्तेमाल कर भगवंत मान सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रही है। वहीं, भाजपा और अन्य विपक्षी दलों के नेताओं ने आप सरकार के ‘कट्टर ईमानदार’ होने के दावे पर सवाल उठाते हुए (CBI Summons Rajbir Ghuman) सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं।

