Grenade Recovery Punjab: पंजाब में त्योहारों से पहले बड़ी आपराधिक साजिश को नाकाम करते हुए पुलिस ने 4 ग्रेनेड के साथ दो संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि उक्त दोनों अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। गिरफ्तार आरोपियों में एक शख्स के नाबालिक होने की बात भी सामने आई है।
पाकिस्तान कनेक्शन की जांच
सीआईए स्टाफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर रुपिंदरपाल सिंह ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर रात करीब दो बजे खेमकरण क्षेत्र में दबिश दी गई। थाना खालड़ा प्रभारी दिलबाग सिंह की टीम भी कार्रवाई में शामिल रही। पहले कृष्ण सिंह को हिरासत में लिया गया, जिसके बाद जांच के दौरान चार ग्रेनेड बरामद हुए और प्रिंसपाल सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया। अब गिरफ्तार आरोपियों की पाकिस्तान कनेक्शन की जांच की जा रही है।
ग्रेनेड ड्रोन के जरिये भारत में

पुलिस से मिली जानकारी के आधार पर जब्त ग्रेनेड को बॉर्डर पार से पाकिस्तान से भेजा गया है। पुलिस का दावा है कि इसके लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया गया था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि ग्रेनेड किसने उपलब्ध करवाए, इन्हें कहां पहुंचाया जाना था और नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग (Grenade Recovery Punjab) शामिल हैं।
कांग्रेस में प्रियंका कक्कड़ की एंट्री, पंजाब में पार्टी की नई रणनीति का हिस्सा?
पंजाब में माहौल (Grenade Recovery Punjab) खराब करने की कोशिश
पुलिस ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच में इस विस्फोटक सामग्री का प्रयोग त्योहारों के दौरान पंजाब का माहौल खराब करने के लिए किया जाना था। इस पूरे मामले में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से कथित कनेक्शन की आशंका भी व्यक्त की गई है। हालांकि, अभी तक किसी आतंकी संगठन से आरोपियों के सीधे संबंध की पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में पुलिस पूरे मामले की (Grenade Recovery Punjab) गंभीरता से जांच कर रही है।
AK-47, कारतूस और हथगोले के साथ अपराधी धराये
इससे पहले पंजाब पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी थी कि अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने विदेशी हथियार तस्करों के एक गिरोह को धर दबोचा था। इस दौरान पुलिस ने अवैध हथियारों और विस्फोटकों की सप्लाई करने वाले एक नेटवर्क का भंडाफोड़ किया था।
Join Daily Awaz Bharti WA Official Channel Scan QR Code or Click Me
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से AK-47 असॉल्ट राइफल और दो हथगोले बरामद किए थे। इसके अलावा आरोपी के पास से असॉल्ट राइफल की मैगजीन और कारतूस भी बरामद किए गए थे।

