Punjab Drug Smuggling: पंजाब में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने राज्यभर में छापेमारी और गिरफ्तारियों की कार्रवाई तेज की है। जानकारी के मुताबिक पंजाब सरकार के युध्द नशे विरुद्ध अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने 274 चिन्हित ठिकानों पर तलाशी ली, 233 प्राथमिकी दर्ज कीं और 386 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, इस कार्रवाई में हेरोइन, अफीम, पोस्त की भूसी और नशीली गोलियां व कैप्सूल बरामद किए गए।
नशीली गोलियां और कैप्सूल (Punjab Drug Smuggling) बरामद
मीडिया रिपोर्ट की माने तो , पंजाब पुलिस ने राज्यभर में नशे के संभावित हॉटस्पॉट पर छापेमारी कर 233 प्राथमिकी दर्ज कीं और 386 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में 4.1 किलो हेरोइन, 1.4 किलो अफीम, चार किलो पोस्त की भूसी, 4,237 नशीली गोलियां और कैप्सूल तथा 5,500 रुपये बरामद किए गए।
सीमा क्षेत्र से 20.298 किलो (Punjab Drug Smuggling) हेरोइन बरामद

फिरोजपुर में पुलिस और सीमा सुरक्षा बल ने 7 अक्टूबर को संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान , सीमा क्षेत्र से 20.298 किलो हेरोइन और कुछ अन्य सामग्री बरामद की गई। पुलिस ने बताया कि इस मामले में तस्करी के स्रोत और संभावित नेटवर्क की जांच की जा रही है।
भगवंत मान का AI वीडियो शेयर कर घिरी BJP, विवाद बढ़ा तो पोस्ट किया डिलीट
इसके साथ ही अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने दो संदिग्ध सीमा पार तस्करी नेटवर्क के खिलाफ अलग-अलग कार्रवाइयों में चार लोगों को गिरफ्तार करने की जानकारी दी। इस मामले में 15 किलो अफीम और हथियारों की बरामदगी की भी रिपोर्ट है। यह कार्रवाई नशा तस्करी के साथ अवैध हथियारों से जुड़े नेटवर्क की जांच का हिस्सा बताई गई है।
नशे को लेकर विपक्ष के तीखे सवाल
एक ओर पंजाब सरकार और पुलिस प्रशासन नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के दावे कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर इस मुद्दे को लेकर विपक्षी दल मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार को घेर रहे हैं। संगरूर में वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की नशे के खिलाफ आयोजित सभा के दौरान हुई घटना से लेकर राज्य में समय-समय पर सामने आने वाले नशे से जुड़े मामलों तक, शिरोमणि अकाली दल, भाजपा और कांग्रेस के नेता सरकार की कार्रवाई और कानून-व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।
Join Daily Awaz Bharti WA Official Channel Scan QR Code or Click Me
विपक्षी दलों का कहना है कि सरकार के दावों के बावजूद पंजाब में नशे की समस्या बनी हुई है। ऐसे में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले नशे का मुद्दा (Punjab Drug Smuggling) भगवंत मान सरकार के लिए एक बड़ी राजनीतिक चुनौती बनता जा रहा है

