BRICS Summit 2026: BRICS के लिये भारत में दुनिया के बड़े- बड़े नेताओं का भारत में आना शुरू हो चुका हैं। इसी क्रम में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन 11 सितंबर को नई दिल्ली पहुंच चुके हैं। उनका विमान दिल्ली के पालम एयरफोर्स स्टेशन पर उतरा। पुतिन का यह भारत दौरा इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद यह BRICS शिखर सम्मेलन के लिए उनका रूस के बाहर पहला व्यक्तिगत BRICS दौरा है। BRICS के लिये भारत में दुनिया के अलग- अलग देशों के बड़े राजनेताओं का जमावड़ा भारत की राजधानी दिल्ली में लगेगा।
मिली जानकारी के अनुसार, इस शिखर सम्मेलन में केवल BRICS के सदस्य देशों के नेता ही नहीं, बल्कि कई साझेदार देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल हो रहे हैं। रिपोर्टों के मुताबिक सम्मेलन से जुड़े कार्यक्रमों में 32 देशों और संस्थाओं के प्रतिनिधियों की भागीदारी है। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा और इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद समेत कई प्रमुख नेता दिल्ली पहुंच रहे हैं।
दिल्ली में मोदी से मिलेंगे पुतिन

पुतिन के दिल्ली पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति के बीच द्विपक्षीय बैठक होने वाली है। दोनों नेताओं के बीच बातचीत में भारत-रूस संबंधों के साथ व्यापार, निवेश, ऊर्जा, रक्षा, तकनीक और अन्य रणनीतिक क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा होने की संभावना है।
Follow the Daily Awaz Bharti channel on WhatsApp
यूक्रेन संघर्ष और बदलते वैश्विक हालात भी बातचीत के अहम मुद्दों में शामिल हो सकते हैं।
ब्रिक्स सम्मेलन का पहला दिन ( BRICS Summit 2026) रहेगा खास
12 सितंबर को ब्रिक्स सम्मेलन का पहला दिन भारत मंडपम में शुरू होगा। कार्यक्रम के अनुसार दोपहर करीब 2 बजे सदस्य देशों के नेता भारत मंडपम पहुंचेंगे। इसके बाद ‘समावेशी वैश्विक शासन और बहुपक्षवाद को मजबूत करने’ विषय पर बंद कमरे में बैठक होगी। नेता भारत की नवाचार और विकास क्षमताओं को दर्शाने वाली ‘भारत इनोवेट्स’ प्रदर्शनी का भी दौरा करेंगे।
पीएम मोदी देंगे ब्रिक्स नेताओं को खास डिनर
पहले दिन का सबसे खास कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से आयोजित गाला डिनर होगा। यह डिनर 12 सितंबर की शाम करीब 7:30 बजे भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा। रिपोर्टों के मुताबिक इस विशेष कार्यक्रम में भारत और अन्य ब्रिक्स देशों के कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी शामिल होंगी।
Modified Silencer Ban : मॉडिफाइड साइलेंसर वाले बाइकर्स पर ताबड़तोड़ एक्शन

13 सितंबर को सम्मेलन का मुख्य खुला सत्र होगा, जिसमें ब्रिक्स सदस्य देशों के साथ साझेदार और आमंत्रित देशों के नेता भी शामिल होंगे। इस सत्र में वैश्विक विकास, लचीलापन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। सम्मेलन के अंत में नई दिल्ली घोषणा जारी होने (BRICS Summit 2026) की उम्मीद है।

