Chandigarh Thar Accident: चंडीगढ़ की सड़कों मे रात को रफ्तार का कहर देखने को मिला जहां एक अनियंत्रित थार चालकर ने दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद अपनी थार गाड़ी से बचकर भागने की कोशिश में थार एक बार फिर जाकर सड़क के ऊपर चढ़ गई जिसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने थार चालक महिला को पकड़ लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
उपचार के लिए अस्पताल रेफर
थार की टक्कर से घायल बाइक सवारों को आसपास मौजूद लोगों की सहायता से अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका उपचार किया गया। जानकारी के मुताबिक घायल युवकों के नाम अंश और संयम बताए जा रहे हैं। अंश को पैरों में गंभीर चोटें लगी थीं, जिसे इलाज के लिए GMSH-16 ले जाया गया। वहीं संयम को मामूली चोटें आईं और उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।

थार चालक महिला की पहचान
जहां एक ओर प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक महिला के नशे में होने की बात कही गई थी, तो वहीं पुलिस की आधिकारिक जानकारी के मुताबिक पुलिस ने शराब के नशे में होने की बात नकार दी है। हालांकि पुलिस की ओर से महिला के शरीर में अन्य नशीले पदार्थ की मौजूदगी की जांच के लिए ब्लड सैंपल भेजे जाने की जानकारी साझा की गई है।
Mahadev Betting App पर ED का बड़ा दावा, 10 साल में ₹94,400 करोड़ की रकम का अनुमान
महिला की पहचान सेक्टर-38 की रहने वाली और Panjab University के Dental Institute की छात्रा के तौर पर हुई है। आपको बता दें कि जहां प्रत्यक्षदर्शियों ने महिला के भागने की बात कही थी, तो वहीं पुलिस ने इसे भी नकारते हुए महिला के घबराने की बात कही है। यानी कि प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस की आधिकारिक जानकारी में काफी भिन्नता है।

पुलिस ने मामला (Chandigarh Thar Accident) किया दर्ज
हादसे के बाद पुलिस ने प्रारंभिक जांच के आधार पर महिला के खिलाफ BNS की धारा 281 और 125B के तहत मामला दर्ज किया है। साथ ही महिला की लाल कलर की थार गाड़ी को जब्त भी किया जा चुका है।
Scan This QR Code To Follow Daily Awaz Bharti WA Channel Or Click Me
बता दें, हादसे से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है, जिसमें किसी अन्य कार चालक द्वारा पूरी घटना का वीडियो बनाया गया था। जिसे लेकर सोशल मीडिया पर (Chandigarh Thar Accident) यूजर्स घटना को लेकर अपनी अलग-अलग राय रख रहे हैं।

