Mahadev Betting App: ED की ओर से Mahadev Betting App मामले को लेकर एक बेहद बड़ा खुलासा किया गया है। ED ने रायपुर की विशेष PMLA अदालत को बताया कि Mahadev Online Book और उससे जुड़े प्लेटफॉर्म कथित तौर पर पिछले 10 वर्षों में करीब ₹94,400 करोड़ की अपराध से प्राप्त राशि से जुड़े हैं यानी की इस नेटवर्क के जरिए अपराध से प्राप्त रकम को खपाने या घुमाने का आरोप ईडी की ओर से लगाए गए है।
हैदराबाद एयरपोर्ट पर एक आरोपी गिरफ्तार

24 सिंतबर को सीबीआई को इस मामले में बड़ी कामयाबी प्राप्त हुई है। CBI ने Mahadev Betting App से जुडें एक आरोपी को हैदराबाद एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम अभिषेक कुमार बताया जा रहा है जो दुबई से हैदराबाद के लिए निकला था। CBI के अनुसार Mahadev Book के तहत ऑनलाइन सट्टेबाजी के संचालन, पैनल समन्वय और पैसों की वसूली में कथित रूप से सक्रिय था। उसके पास से आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त होने की बात CBI ने कही है
EaseMyTrip के सह-संस्थापक पर कार्रवाई
इस बेहद बड़े अंतरराष्ट्रीय मामले की जांच में कई बड़े लोगों का नाम सामने आया है जिसमें एक नाम EaseMyTrip के सह-संस्थापक Nishant Pitti का भी है जिसे ED ने सितंबर में दाखिल अपनी पांचवीं सप्लीमेंट्री चार्जशीट में आरोपी बनाया था।
मोहाली पुलिस ने रेकी कर रहे दो कथित शूटर दबोचे, नंदू गैंग से संबंध होने का दावा
Nishant Pitti के ऊपर आरोप है कि कथित सट्टेबाजी की रकम को FPI के जरिए भारतीय शेयर बाजार में पहुंचाने में भूमिका थी । ED ने Pitti के ₹59.60 करोड़ के Demat shares भी प्रोविजनली अटैच किए हैं।
मुख्य आरोपियों को भारत (Mahadev Betting App) लाने की तैयारी
Mahadev Online Book मामले में CBI ने 2 आरोपियों को भारत वापस लाने के लिए प्रत्यर्पण प्रस्ताव भेजे हैं। CBI के 24 सितंबर के बयान के मुताबिक, दो आरोपियों के खिलाफ प्रत्यर्पण की कार्रवाई चल रही है।सीबीआई के अनुसार ये दोनों आरोपी सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल Mahadev Betting App के मुख्य प्रमोटरों में शामिल थे। चंद्राकर को ओमान में पकड़े जाने के बाद भारत प्रत्यर्पित करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।
Scan This QR Code To Follow Daily Awaz Bharti WA Channel Or Click Me
तो वही एक अन्य आरोपी उप्पल के UAE से निकलकर Vanuatu चले जाने की जानकारी भारतीय एजेंसियों को मिली थी। इस वजह से उसे भारत वापस लाने की प्रक्रिया अलग कानूनी चुनौती से जुड़ी हुई है।

