Cyclist Accuses Foreign Coach of Rape: पटियाला के NIS में 16 वर्षीय राष्ट्रीय स्तर की साइकिलिस्ट ने एक विदेशी कोच पर कथित दुष्कर्म का आरोप लगाया है। शिकायत के बाद पटियाला पुलिस ने आरोपी के खिलाफ POCSO Act और BNS की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। घटना 13 सितंबर 2026 की बताई जा रही है जिसकी शिकायत 18 सितंबर को पीड़ित की ओर से की गई है।
आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
मामले की शिकायत के बाद पटियाला पुलिस आरोपी के तलाश में NIS में आवंटित आवासीय क्वार्टर में पहुंची थी, जहां से वह फरार हो चुका था। पुलिस को कथित तौर पर दुष्कर्म के आरोपी की दिल्ली स्थित एक अन्य स्पोर्ट्स कैंप में होने की जानकारी मिली, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले वह वहां से भी जा चुका था।
लमरीन यूनिवर्सिटी पर महिला स्टाफ के गंभीर आरोप
आरोपी विदेशी कोच की पहचान कजाकिस्तान के 34 वर्षीय कोच Maxat Ayazbayev के रूप में बताई गई है जो भारत में NIS में साइकिलिस्ट खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देता था। आरोप सामने आने के बाद Cycling Federation of India ने आरोपी को निलंबित कर दिया है साथ (Cyclist Accuses Foreign Coach of Rape) ही इस मामले को अपने आंतरिक तंत्र के पास भेजने की जानकारी सामने भी आई है।
Look Out Circular जारी
आरोपी के खिलाफ पुलिस ने Look Out Circular जारी कर दिया है। इसके साथ ही आरोपी का पासपोर्ट भी जब्त किया जा चुका है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिये सर्च ऑपरेशन चलाए जा रहे है जिसके लिये विशेष टीमों का गठन हुआ है। इसके साथ ही 16 वर्षीय नाबालिग खिलाड़ी का मेडिकल जांच भी करवाई गई है।

Action Taken Report
इस पूरे मामलें में National Commission for Women (NCW) ने स्वतः संज्ञान लेते हुए आरोपी को जल्द ट्रेस कर गिरफ्तार करने और डिजिटल व फॉरेंसिक सबूत सुरक्षित रखने को कहा, साथ ही NCW ने NIS में किसी संभावित संस्थागत लापरवाही की भी जांच के निर्देश दिए हैं। NCW ने पटियाला पुलिस से 7 दिन के भीतर Action Taken Report मांगी है।
Follow the Daily Awaz Bharti channel on WhatsApp
नाबालिग और उसके (Cyclist Accuses Foreign Coach of Rape) परिवार को सुरक्षा, कानूनी सहायता, चिकित्सा और मनोवैज्ञानिक सहयोग देने को कहा है।

