Amritsar Durgiana Temple: अमृतसर के दुर्गियाना मंदिर में चांदी की परत निकालने की कोशिश कर रहे एक व्यक्ति को श्रद्धालुओं ने मौके पर पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी मंदिर के गेट पर लगी चांदी की परत निकालने का प्रयास कर रहा था, तभी वहां मौजूद श्रद्धालुओं की नजर उस पर पड़ गई। लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि इस घटना में उसके साथ कोई और व्यक्ति शामिल था या नहीं और क्या मंदिर से चांदी चोरी करने की पहले भी कोई कोशिश की गई थी।
चांदी चोरी की यह पहली घटना नहीं
अमृतसर के दुर्गियाना मंदिर में चांदी चोरी की यह पहली घटना नहीं बताई जा रही है। इससे पहले 11 सितंबर को मंदिर के दरवाजे से करीब 400 ग्राम चांदी की पतरी चोरी होने की शिकायत (Amritsar Durgiana Temple) पुलिस को दी गई थी। मंदिर प्रबंधन की शिकायत के बाद पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर जांच कर रही थी।

अब चांदी की परत निकालने की कोशिश करते एक व्यक्ति के पकड़े जाने के बाद पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि क्या उसका संबंध पहले हुई करीब 400 ग्राम चांदी की चोरी से है। फिलहाल इस संबंध की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस की जांच जारी है।
Gulab Sidhu House Firing: बरनाला में पंजाबी गायक के घर 10 से 12 राउंड फायरिंग, परिवार में दहशत
सीसीटीवी कैमरों की फुटेज ( Amritsar Durgiana Temple) की जांच
वहीं, पुलिस अब मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। जांच टीम यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी कब मंदिर में पहुंचा और क्या वह अकेला था या उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति भी मौजूद था। इसके अलावा, पहले हुई चांदी की चोरी की घटना से आरोपी का कोई संबंध है या नहीं, इसकी भी फुटेज के जरिए जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और पूछताछ के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अत्यंत पवित्र और ऐतिहासिक हिंदू तीर्थ स्थल
श्री दुर्ग्याणा मंदिर अमृतसर, पंजाब में स्थित एक अत्यंत पवित्र और ऐतिहासिक हिंदू तीर्थ स्थल है, जो अपनी अद्भुत वास्तुकला और धार्मिक महत्व के लिए जाना जाता है। इस मंदिर की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसका निर्माण अमृतसर के प्रसिद्ध स्वर्ण मंदिर (हरमंदिर साहिब) की स्थापत्य शैली पर एक पवित्र सरोवर (अमृत सरोवर) के बीचों-बीच किया गया है।
Follow the Daily Awaz Bharti channel on WhatsApp
मुख्य रूप से माता दुर्गा, देवी लक्ष्मी और भगवान विष्णु को समर्पित होने के कारण इसे ‘लक्ष्मी नारायण मंदिर’ भी कहा जाता है।
इसके गर्भगृह के (Amritsar Durgiana Temple)मुख्य द्वारों पर बेहद खूबसूरत और नक्काशीदार चांदी के कपाट लगे हैं, जिसकी वजह से इसे सिल्वर टेंपल के नाम से भी ख्याति प्राप्त है।


