Gulab Sidhu House Firing: पंजाब के बरनाला में पंजाबी गायक गुलाब सिद्धू के घर पर फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया। शनिवार रात नकाबपोश बदमाशों ने गायक के आवास को निशाना बनाते हुए कई राउंड गोलियां चलाईं। पूरी वारदात घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

परिजनों और (Gulab Sidhu House Firing) पड़ोसियों में डर का माहौल
फायरिंग की घटना के दौरान गुलाब सिद्धू भले ही घर पर मौजूद नहीं थे, लेकिन उनके परिजन घर के अंदर मौजूद थे। घर पर कई राउंड फायरिंग के बाद परिवार में डर का माहौल बना हुआ है। वहीं, खुलेआम हुई इस वारदात से आसपास के लोग भी चिंतित हैं और उन्होंने अपनी सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए हैं।
फायरिंग की जिम्मेदारी का दावा
गुलाब सिद्धू के घर हुई फायरिंग की घटना के बाद गैंगस्टर डोली बल्ल ने कथित तौर पर इसकी जिम्मेदारी ली है। सोशल मीडिया के जरिए किए गए इस दावे में फायरिंग को लेकर अपनी भूमिका बताई गई है।
Follow the Daily Awaz Bharti channel on WhatsApp
हालांकि, पुलिस की ओर से इस दावे की आधिकारिक (Gulab Sidhu House Firing) पुष्टि और घटना के पीछे की पूरी वजह को लेकर जांच जारी है।
पूर्व मंत्री विक्रम सिंह मजीठिया सरकार पर तीखा हमला
घटना को लेकर अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री विक्रम सिंह मजीठिया ने आम आदमी पार्टी की सरकार पर तीखा हमला बोला है। मजीठिया ने हमलावरों की सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा करते हुए पंजाब की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए।
उन्होंने आरोप लगाया कि आप सरकार के राज में प्रदेश में किसान, कलाकार, व्यापारी और आम पंजाबी सुरक्षित (Gulab Sidhu House Firing) नहीं हैं। मजीठिया ने कहा कि पंजाब में मौजूदा हालात ऐसे हैं कि अब सिर्फ गैंगस्टर ही सुरक्षित नजर आ रहे हैं।

👉 Several shots were fired late at night at Singer Gulab Sidhu’s home in Farwahi, Barnala, spreading fear. 👉 Law and order has collapsed under Guru Dokhi’s rule. 👉 Farmers, artists, traders and common Punjabis are unsafe. Only gangsters and Guru Dokhi’s goons are safe. 👉ਬਰਨਾਲਾ ਦੇ ਪਿੰਡ ਫਰਵਾਹੀ ‘ਚ ਮਸ਼ਹੂਰ ਗਾਇਕ ਗੁਲਾਬ ਸਿੱਧੂ ਦੇ ਘਰ ਦੇਰ ਰਾਤ ਬਾਈਕ ਸਵਾਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਕਈ ਫਾਇਰ ਕਰਕੇ ਦਹਿਸ਼ਤ ਫੈਲਾਈ ਗਈ! 👉ਗੁਰੂ ਦੋਖੀ ਦੇ ਰਾਜ ‘ਚ ਹਰ ਪਾਸੇ ਹਾਹਾਕਾਰ ਤੇ ਅਫਰਾ-ਤਫਰੀ ਮੱਚੀ ਹੋਈ ਹੈ, ਕਾਨੂੰਨ ਵਿਵਸਥਾ ਦਾ ਜਨਾਜ਼ਾ ਨਿਕਲ ਚੁੱਕਾ ਹੈ। 👉ਨਾ ਕਿਸਾਨ ਸੁਰੱਖਿਅਤ, ਨਾ ਕਲਾਕਾਰ ਸੁਰੱਖਿਅਤ, ਨਾ ਵਪਾਰੀ ਸੁਰੱਖਿਅਤ ਨਾ ਹੀ ਆਮ ਪੰਜਾਬੀ ਸੁਰੱਖਿਅਤ ਹੈ – ਪੰਜਾਬ ‘ਚ ਹੁਣ ਸਿਰਫ ਗੈਂਗਸਟਰ ਤੇ ਗੁਰੂ ਦੋਖੀ ਦੇ ਗੁੰਡੇ ਸੁਰੱਖਿਅਤ ਨੇ! 👉 बरनाला के गांव फरवाही में मशहूर गायक गुलाब सिद्धू के घर देर रात बाइक सवारों द्वारा कई फायर करके दहशत फैलाई गई! 👉 गुरु दोखी के राज में हर तरफ हाहाकार और अफरा-तफरी मची हुई है, कानून व्यवस्था का जनाजा निकल चुका है।_ 👉 ना किसान सुरक्षित, ना कलाकार सुरक्षित, ना व्यापारी सुरक्षित और ना ही आम पंजाबी सुरक्षित है – पंजाब में अब सिर्फ गैंगस्टर और गुरु दोखी के गुंडे सुरक्षित हैं! @PunjabPoliceInd @BarnalaPolice @AAPPunjab @BhagwantMann @ArvindKejriwal @ptcnews @abpsanjha @News18Punjab @ZeePunjabHH @dailyajitnews @JagbaniOnline @RozanaSpokesman @PTribuneOnline @punjabkesari @RepublicTV @ndtv @IndiaToday @aajtak @ZeeNews @News18India @ABPNews @CNNnews18 @ThePrintIndia @the_hindu @IndianExpress @htTweets @EconomicTimes @PTI_News @thetribunechd @ANI @ians_india
— Bikram Singh Majithia (@bsmajithia) September 13, 2026
लगातार सामने आ रही फायरिंग की घटनाओं ने बढ़ाई चिंता
पंजाब में हाल के दिनों में फायरिंग और गैंगस्टर से जुड़ी घटनाओं ने कानून-व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े किए हैं। मोहाली के फेज-10 में एक कारोबारी के घर के बाहर कई राउंड फायरिंग की घटना सामने आई, जबकि सेक्टर-80 में भी एक सैलून के बाहर गोलियां चलने की सूचना मिली।
Pakistan Visa News: 92 सिख श्रद्धालुओं को भारत आने की अनुमति नहीं, SGPC ने जताया विरोध
वहीं, लुधियाना में एक पंजाबी गायक को कथित तौर पर बिना लाइसेंस के हथियार से हवा में फायरिंग करने (Gulab Sidhu House Firing) के मामले में गिरफ्तार किया गया। इन घटनाओं के बीच पंजाब में गैंगस्टर नेटवर्क और आपराधिक गतिविधियों को लेकर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप भी तेज हुए हैं।

