Sikkim Rimbi Landslide: सिक्किम में प्राकृतिक आपदा का ऐसा कहर टूटा कि 32 से ज्यादा परिवारों को अपने घर से हाथ धोना पड़ गया। सिक्किम में इस वक्त भारी बारिश के चलते लेंडस्लाइड की ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। जानकारी के मुताबिक कई इलाकों से मलबा फैलने और भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं। 17 सितंबर को बारदांग के 20th Mile पर NH-10 पर मलबा गिरने से यातायात बाधित हुआ था।
रिंबी-टिमरॉन्ग क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित
स्थानीय रिपोर्ट के मुताबिक भारी बारिश की वजह से रिंबी-टिमरॉग जैसे इलाके सबसे अधिक प्रभावित हुए है। इन इलाकों में राहत सामग्री पहुंचाने और नुकसान का जायजा लेने के लिए एक टीम भी पहुंची। यहां से करीब 30 परिवारों को सुरक्षित निकालकर (Sikkim Rimbi Landslide) राहत शिविरों में रखा गया है।
सिक्किम सरकार और स्थानीय प्रशासन लगातार प्रभावित क्षेत्रों का जायजा ले रहे हैं। 22 सितंबर को युक्सोम के SDM ने धुप्पी इलाके का निरीक्षण किया, जहां भारी बारिश के बाद जमीन में दरारें, मकानों को नुकसान और भूमि धंसने की स्थिति दर्ज की गई थी।

भारी बारिश के बाद डरावने मंजर का वीडियो
न्यूज एजेंसी एएनआई ने भारी बारिश और पानी के रोद्र रूप का एक वीडियो भी एक्स अकाउंट में शेयर किया है जिसमें पानी का रोद्र रूप बिल्कुल हाल में नेपाल में आए बाढ़ जैसी हालत से मिलती हुई प्रतीत हो रही है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि भारी बारिश के बीच पहाड़ों की ऊपरी ढलानों से मिट्टी, चट्टानों और मलबे का तेज बहाव नीचे की ओर आया, जिससे निचले इलाकों में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।
Mahadev Betting App पर ED का बड़ा दावा, 10 साल में ₹94,400 करोड़ की रकम का अनुमान
खतरा अब भी (Sikkim Rimbi Landslide)बरकारर
भारी बारिश के बाद अब स्थिति समान्य होने में वक्त लगेगा लेकिन अब भी खतरा बरकरार है। राज्य के मुख्यमंत्री ने आपदा के बाद चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि सरकार के लिए लोगों की सुरक्षा और कल्याण सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने, स्थिति की बारीकी से निगरानी करने और लोगों की सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठाने के निर्देश दिए है।

लोगों से मदद की अपील
सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने भारी बारिश के बीच लोगों से सतर्क रहने, प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करने और एक-दूसरे की मदद करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार स्थिति पर लगातार नजर रख रही है और लोगों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाती रहेगी।
Join Daily Awaz Bharti WA Official Channel Scan QR Code or Click Me

