Jamia University News: दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव कराने की मांग को लेकर जारी प्रदर्शन के बीच दीवारों पर कथित आपत्तिजनक नारे लिखे जाने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद विश्वविद्यालय परिसर में विवाद गहरा गया है और आंदोलन को लेकर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप भी शुरू हो गए हैं।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने घटना की निंदा करते हुए कहा है कि जिम्मेदार लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। दूसरी ओर, प्रदर्शन कर रहे छात्रों का आरोप है कि इस तरह की गतिविधियों के जरिए छात्र संघ चुनाव की उनकी मांग से ध्यान हटाने का प्रयास किया जा रहा है।
नारों को दीवारों से (Jamia University News) हटाया गया
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, दीवारों पर लिखे गए नारों के पीछे शामिल लोगों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बाद में दीवारों से इन नारों को मिटा दिया गया। हालांकि, अभी तक यह पुष्टि नहीं हुई है कि नारे किसने लिखे थे या इस मामले में किसी की पहचान की जा सकी है या नहीं।
छात्र संघ चुनाव कराने की प्रक्रिया में सहयोग करने की अपील

जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर जारी आंदोलन के बीच हाईलेवल कमेटी ने छात्रों से प्रदर्शन समाप्त कर चुनाव की प्रक्रिया में सहयोग करने की अपील की है।
कमेटी के अनुसार, छात्र संघ का संविधान तैयार करने के लिए एक ड्राफ्ट कमेटी का गठन किया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि संविधान और चुनाव से जुड़े आवश्यक नियम तय होने के बाद ही चुनाव कराने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा सकती है।
इसके अलावा, कमेटी ने आश्वासन दिया है कि 12 अक्टूबर के बाद की गई अनुशासनात्मक कार्रवाइयों की समीक्षा की जाएगी। कमेटी ने छात्रों से अपील की है कि वे अपना प्रदर्शन खत्म कर विश्वविद्यालय प्रशासन के साथ सहयोग करें, ताकि छात्र संघ के गठन और चुनाव कराने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सके।
12 अक्टूबर(Jamia University News) विवाद
दिल्ली की जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में छात्र संघ की बहाली और चुनाव कराने की मांग को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। छात्र संगठन AISA ने पुलिस और विश्वविद्यालय प्रशासन पर भूख हड़ताल कर रहे छात्रों के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार करने के आरोप लगाए हैं। संगठन का दावा है कि 17 अक्टूबर की सुबह प्रदर्शनकारी छात्रों को कैंपस से बाहर निकाला गया, जिसमें कई छात्र घायल हो गए।
वीकेंड पर होगा एंटरटेनमेंट का फुल डोज
AISA ने निलंबन और निष्कासन के आदेश वापस लेने के साथ-साथ छात्र संघ की बहाली और चुनाव कराने की मांग उठाई है। हालांकि, इन आरोपों के संबंध में संबंधित पक्षों का( Jamia University News) आधिकारिक पक्ष सामने आने पर ही स्थिति अधिक स्पष्ट हो सकेगी।
Follow the Daily Awaz Bharti channel on WhatsApp

