PM Kisan 24th Installment: दिवाली से पहले देशभर के करोड़ों किसानों को आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को जारी की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान स्वयं इस किस्त की राशि किसानों के खातों में जारी करेंगे।
e-KYC या जरूरी दस्तावेज अधूरे होने पर अटक सकती है किस्त की राशि
इस किस्त के तहत देशभर के 9.34 करोड़ से अधिक किसान परिवारों को लाभ मिलने की बात कही जा रही है। इसके लिए कुल ₹18,680 करोड़ से ज्यादा की राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी। प्रत्येक पात्र किसान को ₹2,000 मिलेंगे। हालांकि, योजना का लाभ पाने के लिए e-KYC और जरूरी दस्तावेजों का पूरा होना आवश्यक है।
यदि किसी लाभार्थी की e-KYC अधूरी है या दस्तावेजों में कोई कमी है, तो उसकी किस्त अटक सकती है। ऐसे में किसानों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपनी e-KYC पूरी कर लें और सभी जरूरी दस्तावेजों की जांच कर लें, ताकि किस्त प्राप्त करने में किसी तरह की परेशानी न हो।
2019 से ₹6,000 की राशि तीन (PM Kisan 24th Installment) समान किस्तों में
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की शुरुआत केंद्र सरकार ने फरवरी 2019 में की थी, जिसका उद्देश्य देश के पात्र किसान परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस योजना के तहत किसानों को हर साल ₹6,000 की राशि तीन समान किस्तों में दी जाती है, यानी प्रत्येक चार महीने में ₹2,000 सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए जाते हैं।
ट्रांसफर-पोस्टिंग विवाद में CBI की जांच तेज, 15 विभागों से जवाब तलब
इस आर्थिक मदद का मकसद किसानों की खेती से जुड़ी जरूरतों, जैसे बीज, खाद और अन्य कृषि संसाधनों की खरीद में सहयोग करना है, ताकि उन्हें खेती के खर्चों को पूरा करने में कुछ राहत मिल सके।
Join Daily Awaz Bharti WA Official Channel Scan QR Code or Click Me

ई-केवाईसी के (PM Kisan 24th Installment) तरीके
पीएम किसान योजना का लाभ बिना रुकावट पाने के लिए किसानों को अपनी ई-केवाईसी पूरी करना जरूरी है। इसके लिए किसान पीएम किसान पोर्टल या उपलब्ध मोबाइल ऐप के माध्यम से ओटीपी की मदद से प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इसके अलावा, नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर बायोमेट्रिक सत्यापन कराया जा सकता है।
किसान चाहें तो पीएम किसान मोबाइल ऐप और आधार फेस ऑथेंटिकेशन ऐप की मदद से चेहरे की पहचान के (PM Kisan 24th Installment)जरिए भी ई-केवाईसी पूरी कर सकते हैं।

