Amit Shah Yogi Adityanath 2027 Election: भाजपा ने उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को औपचारिक रूप से धार देना शुरू कर दिया है। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के जरिए पार्टी ने चुनावी अभियान की दिशा और नेतृत्व को लेकर अहम संकेत दिए। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने स्पष्ट संदेश दिया कि चुनावी रणनीति की निगरानी और कमान उनके हाथों में रहेगी। बैठक में उन्होंने प्रदेश में हुए विकास कार्यों और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रदर्शन की सराहना की, जिससे आगामी चुनाव में पार्टी के योगी के नेतृत्व वाले चेहरे के साथ मैदान में उतरने के संकेत मिले।
चुनावी रणनीति में पीएम मोदी के कामकाज और छवि पर भी रहेगा जोर
आगामी चुनाव में भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता और केंद्र सरकार के कार्यों को प्रमुखता देने के साथ योगी सरकार के शासनकाल को भी जनता के सामने रखेगी। इसके तहत प्रदेश की कानून व्यवस्था, विकास परियोजनाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं को चुनावी मुद्दों के रूप में उभारा जाएगा। वहीं, समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने का संकल्प दोहराकर हिंदुत्व से जुड़े एजेंडे को और व्यापक बनाने की दिशा में भी (Amit Shah Yogi Adityanath 2027 Election) संकेत दिए गए हैं।
कार्यकर्ताओं को किया (Amit Shah Yogi Adityanath 2027 Election) संबोधित
अमित शाह ने भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे जनता के बीच राम मंदिर निर्माण और अयोध्या आंदोलन से जुड़े घटनाक्रमों को प्रमुखता से रखें। उन्होंने भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच अंतर बताते हुए कहा कि एक ओर भाजपा है, जिसने राम मंदिर निर्माण का रास्ता प्रशस्त किया, जबकि दूसरी ओर सपा है, जिसके शासनकाल में 30 अक्टूबर 1990 को अयोध्या में कारसेवकों पर गोली चलाई गई थी। इस बयान के जरिए शाह ने आगामी विधानसभा चुनाव की राजनीतिक बहस को योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव के नेतृत्व के इर्द-गिर्द केंद्रित करने की कोशिश की।
“बड़ी देर कर दी मेहरबां (Amit Shah Yogi Adityanath 2027 Election) आते-आते
अमित शाह के उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार को ‘अंगद का पैर’ बताते हुए दिए गए बयान पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तंज कसकर पलटवार किया। शुक्रवार को लखनऊ में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उनसे शाह के उस दावे पर प्रतिक्रिया मांगी गई, जिसमें उन्होंने कहा था कि यूपी में भाजपा सरकार को कोई हिला नहीं सकता। इस पर अखिलेश ने फिल्मी अंदाज में कहा, ‘बड़ी देर कर दी (Amit Shah Yogi Adityanath 2027 Election) मेहरबां आते-आते।’
बैलेट पेपर से MLC चुनाव पर PM मोदी का तंज
दरअसल, अखिलेश का यह कटाक्ष केवल सरकार की मजबूती वाले दावे तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उन्होंने अमित शाह के समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने के चुनावी वादे के समय पर भी सवाल उठाया।
Follow the Daily Awaz Bharti channel on WhatsApp
उनका इशारा था कि प्रदेश में भाजपा के दो कार्यकाल पूरे होने के बाद अब विधानसभा चुनाव से पहले यूसीसी लागू करने की बात क्यों की जा (Amit Shah Yogi Adityanath 2027 Election) रही है।

