Friday, 30 Oct 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
  • Blog
Login
Daily Awaz Bharti Daily Awaz Bharti
  • Home
  • Opinion

    न्यूजीलैंड का धमाका, भारत को 87 रन से दी करारी शिकस्त

    By
    Arvind Sahu

    जोशीमठ में हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 6 लोग थे सवार

    By
    Arvind Sahu

    अंडरगारमेंट्स का यह अनोखा इस्तेमाल जानकर रह जाएंगे हैरान

    By
    Arvind Sahu

    2 नवंबर से बदल जाएगा पंजाब के स्कूलों का शेड्यूल, शिक्षा विभाग का नया आदेश

    By
    Arvind Sahu

    दिवाली से पहले किसानों के खाते में आएंगे पैसे!

    By
    Arvind Sahu

    राजकोट एयरपोर्ट पर पक्षियों को भगाने के लिए फोड़े पटाखे, रनवे के पास लगी आग से छाया धुआं

    By
    Arvind Sahu
  • Politics
  • Health
  • Crime News
  • E-Paper
    LATEST ePAPER

    ePaper dAb 30 Oct

    2026-10-30 · Punjab Haryana Himachal Chandigarh

    READ NEWSPAPER
  • 🔥
  • Latest
  • E-Paper
  • Crime
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
  • Opinion
  • World
  • Travel
  • Technology
Font ResizerAa
dailyawazbharti.comdailyawazbharti.com
  • E-Paper
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
  • Travel
  • Opinion
  • Politics
  • Health
  • Technology
  • World
Search
  • Pages
    • Home
    • Contact Us
    • 404 Page
  • Personalized
    • E-Paper
    • My Feed
    • My Saves
    • My Interests
    • History
  • Categories
    • Opinion
    • Politics
    • Technology
    • Travel
    • Health
    • World
Have an existing account? Sign In
Follow US
मल्लिकार्जुन खरगे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी

मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ पटना में FIR

Arvind Sahu
Last updated: October 26, 2026 5:37 pm
Arvind Sahu
Share
Mallikarjun Kharge FIR
Mallikarjun Kharge FIR
SHARE
Posts
Auto Updates

Mallikarjun Kharge FIR: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। उनके खिलाफ बिहार की राजधानी पटना के कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। भाजपा नेता कृष्ण कुमार सिंह की शिकायत पर दर्ज इस प्राथमिकी में खरगे पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने पटना के बापू सभागार में आयोजित कांग्रेस के एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता को लेकर कथित तौर पर अभद्र और अपमानजनक टिप्पणी की थी। शिकायतकर्ता ने इस टिप्पणी को लेकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

बिहार सीएम ने भी निंदा करते हुए (Mallikarjun Kharge FIR)माफी की मांग की

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की कथित टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस तरह की भाषा के इस्तेमाल को दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी को इस मामले में सामने आकर तत्काल माफी मांगनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने इस मुद्दे पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कांग्रेस नेतृत्व से जिम्मेदारी लेने की मांग की।

Mallikarjun Kharge FIR
Mallikarjun Kharge FIR

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष (Mallikarjun Kharge FIR) का बयान

पटना के बापू सभागार में आयोजित कांग्रेस के एक कार्यक्रम के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान को लेकर विवाद खड़ा हो गया। कार्यक्रम में खरगे ने पश्चिम बंगाल, बिहार, महाराष्ट्र और हरियाणा की सरकारों पर निशाना साधते हुए उन्हें कथित तौर पर ‘वोट चोरी’ से बनी सरकारें बताया।

जामिया यूनिवर्सिटी में बवाल!

इसी दौरान जब एक व्यक्ति ने टिप्पणी करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी कभी सत्ता से नहीं जाएंगे, तो खरगे ने मंच से जवाब देते हुए कहा, “मोदी का बाप भी जाएगा।” उनके इस कथित बयान के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया और इसे लेकर विवाद शुरू (Mallikarjun Kharge FIR) हो गया।

Follow the Daily Awaz Bharti channel on WhatsApp

खरगे की टिप्पणी के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन

LIVE UPDATE: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दिए गए बयान को लेकर राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। खरगे की टिप्पणी के विरोध में भारतीय जनता पार्टी आज देशभर में प्रदर्शन कर रही है। बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष से बिना शर्त माफी मांगने की मांग उठाते हुए कहा है कि राजनीतिक विरोध को व्यक्तिगत अपमान में नहीं बदलना चाहिए।

इसी कड़ी में बीजेपी कार्यकर्ता देशभर के जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। पटना में पार्टी प्रदेश कार्यालय से आयकर गोलंबर तक विरोध मार्च निकालने और पुतला दहन करने की तैयारी है। बीजेपी इस प्रदर्शन के जरिए खरगे के बयान के खिलाफ अपना विरोध दर्ज करा रही है।

दिल्ली भाजपा का बड़ा प्रर्दशन

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता को लेकर की गई टिप्पणी के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं में जमकर आक्रोश देखने को मिला। इसी के विरोध में दिल्ली भाजपा ने बड़ा प्रदर्शन आयोजित किया, जिसका नेतृत्व दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने वरिष्ठ नेताओं के साथ किया। प्रदर्शन सेना भवन सर्किल, राजा जी मार्ग के पास हुआ।

प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राजा जी मार्ग से हर्ष मल्होत्रा को हिरासत में ले लिया। उनके साथ दिल्ली भाजपा उपाध्यक्ष राजेश भाटिया और महासचिव मोहन लाल गिहारा को भी हिरासत में लिया गया। पुलिस ने कई अन्य भाजपा नेताओं को भी हिरासत में लेकर मंदिर मार्ग पुलिस (Mallikarjun Kharge FIR) स्टेशन पहुंचाया।

बेंगलुरु में भी बीजेपी नेताओं को हिरासत में लिया गया

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर की गई टिप्पणी के विरोध में देश के अलग-अलग हिस्सों में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का आक्रोश देखने को मिल रहा है। दिल्ली के साथ-साथ बेंगलुरु में भी भाजपा नेताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने कर्नाटक विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आर. अशोक और अश्वथ नारायण समेत कई भाजपा नेताओं को हिरासत में ले लिया। भाजपा नेता खरगे की टिप्पणी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे और उनसे माफी मांगने की मांग उठा रहे थे। देशभर में हो रहे इन प्रदर्शनों के जरिए भाजपा ने कांग्रेस अध्यक्ष के बयान (Mallikarjun Kharge FIR) पर कड़ा विरोध दर्ज कराया है

कभी पीएम की मां तो कभी पिता पर टिप्पणी, खरगे के बयान पर अमित शाह ने उठाए सवाल

पीएम नरेंद्र मोदी के पिता के ऊपर कथित टिप्पणी को लेकर केंद्रीय अमित शाह ने कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे द्वारा शालीनता के सारे मानदंडों को तोड़ने वाला बताया है। गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, यह पहली बार नहीं है जब कांग्रेस ने ऐसा किया हो। शाह के मुताबिक, कभी प्रधानमंत्री की मां का अपमान किया गया, कभी उन्हें ‘मौत का सौदागर’ कहा गया, तो कभी उनकी गरीबी का मजाक उड़ाते हुए ‘चायवाला’ कहकर निशाना (Mallikarjun Kharge FIR) बनाया गया।

जदयू नेता ने खरगे को बताया मानसिक तौर पर बीमार

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष के पीएम मोदी के ऊपर दिए गए बयान के बाद अब उनके ऊपर अपशब्दों की बौछार शुरू हो गई है। जदयू नेता और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा कि, खरगे ने अपने बयान में शालीनता की सभी सीमाएं लांघ दी हैं। जदयू नेता ने आरोप लगाया कि इस तरह की भाषा का इस्तेमाल देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए करना किसी भी राजनीतिक दल के अध्यक्ष को शोभा नहीं देता। उन्होंने खरगे की टिप्पणी को उनकी उम्र का असर बताते हुए उनकी मानसिक स्थिति (Mallikarjun Kharge FIR) पर भी सवाल उठाए।

TAGGED:Mallikarjun Kharge FIRPM नरेंद्र मोदीपटना कोतवाली थानामल्लिकार्जुन खरगे
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article Chitta Hee Chitta “Chitta Hee Chitta” In Bathinda!
Next Article Jamia Student Union Election छात्रों के आंदोलन के आगे झुका जामिया प्रशासन!
3 Comments
  • Pingback: Rahul Gandhi Convoy Accident: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले के साथ हादसा!
  • Pingback: Punjab Congress Leaders: केसी वेणुगोपाल के सामने पंजाब के नेताओं का दुखड़ा
  • Pingback: PM Modi's Jibe At Congress: बैलेट पेपर से MLC चुनाव पर PM मोदी का तंज

Click here to cancel reply.

Please Login to Comment.

- Advertisement -
Adalat Sewa

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
LinkedInFollow

You Might Also Like

Marco Rubio India Visit
LatestPolitics

मार्को रुबियो का भारत दौरा मंगलवार से शुरू, ऊर्जा और रक्षा सहयोग पर होगी चर्चा

By
Arvind Sahu
Delhi Metro Restrictions
Latest

भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि, पंजाब में बनी वंदे भारत ट्रेन ने 180 की रफ्तार छुई

By
Arvind Sahu
Punjab Loud Sound
LatestCrime

पंजाब में तीन जगहों पर धमाके जैसी तेज आवाज, क्या है सच?

By
Arvind Sahu
Sikkim Rimbi Landslide
Latest

सिक्किम के रिंबी में 32 से ज्यादा घर प्रभावित, परिवार राहत शिविरों में, खतरा बरकरार

By
Arvind Sahu
Daily Awaz Bharti Daily Awaz Bharti
Facebook Twitter Youtube

About US

Daily Awaz Bharti: Your instant connection to breaking stories and live updates. Stay informed with our real-time coverage across Politics, Crime, Entertainment, and more. Your reliable source for 24/7 news.

Top Categories
  • World
  • Opinion
  • Politics
  • Tech
  • Health
  • Travel
About Us
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Awaz Bharti By Crime Awaz India News Network. All Rights Reserved.