Bhagwant Mann Challan:पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिल्ली एयरपोर्ट पर चालान काटे जाने को लेकर विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने तंज कसा है। बाजवा ने दावा किया कि एक यात्री को दो बोतलें ले जाने की अनुमति है, जबकि भगवंत मान कथित तौर पर 8 से 10 बोतलें लेकर आए थे। उन्होंने कहा कि इसी वजह से जुर्माना लगाया गया और कानून सभी के लिए समान है, चाहे वह मुख्यमंत्री ही क्यों न हों।
पंजाब के सीएम का 50 हजार का चालान कटा
मंगलवार को पेरिस से लौटने के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का दिल्ली एयरपोर्ट पर 50,000 रुपये का चालान काटे जाने का मामला चर्चा में रहा। कस्टम विभाग के सूत्रों के अनुसार, मान के सामान में मौजूद कुछ वस्तुओं की जानकारी नहीं दिए जाने के कारण यह शुल्क लगाया गया। वहीं, आम आदमी पार्टी (AAP) के नेताओं ने इस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए इसे केंद्र सरकार की बदले की कार्रवाई बताया। पार्टी नेताओं का आरोप है कि अधिकारियों पर मुख्यमंत्री का चालान काटने के लिए भारी दबाव था। उन्होंने इस घटना को पंजाब और पंजाबियों के अपमान से भी जोड़कर अपनी प्रतिक्रिया दी।
चालान के बाद AAP और विपक्ष (Bhagwant Mann Challan) आमने-सामने
विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर तंज कसते हुए दावा किया कि उन पर जुर्माना तय सीमा से अधिक शराब की बोतलें लाने के कारण लगाया गया। बाजवा के मुताबिक, एक यात्री को दो बोतलें लाने की अनुमति है, जबकि मान कथित तौर पर 8 से 10 बोतलें (Bhagwant Mann Challan)लेकर आए थे।
Join Daily Awaz Bharti WA Official Channel Scan QR Code or Click Me
केजरीवाल और सिसोदिया पंजाब से ग़ायब?
वहीं, शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने दावा किया कि इस मामले में मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ उनकी पत्नी गुरप्रीत कौर से भी पूछताछ की गई। मजीठिया के अनुसार, मान और उनकी पत्नी को तय सीमा से अधिक सामान या नकदी ले जाने के आरोप में पूछताछ के लिए रोका गया था। उन्होंने यह भी दावा किया कि बाद में मुख्यमंत्री कार्यालय के कर्मचारियों के बैग की जांच करने के निर्देश दिए गए। हालांकि, इन दावों और पूरे घटनाक्रम को लेकर (Bhagwant Mann Challan) संबंधित अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

