Punjab Traffic Problem: जीरकपुर की सड़कों पर ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं। शहर के प्रमुख चौकों पर ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए लगाए गए सिग्नल, कैमरे और अन्य व्यवस्थाएं अगर सही तरीके से काम न करें तो इसका सीधा असर सड़क पर चलने वाले लोगों पर पड़ता है। जीरकपुर के पटियाला चौक पर सामने आई तस्वीरें इसी व्यवस्था की स्थिति पर सवाल खड़े करती हैं।
पटियाला चौक पर ट्रैफिक सिग्नल की बत्ती बंद दिखाई दी। वहीं, ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए मौके पर पुलिसकर्मी भी नजर नहीं आए। ऐसे में अलग-अलग दिशाओं से आने वाले वाहनों के बीच यातायात को व्यवस्थित रखना मुश्किल होता दिखाई दिया। हालांकि इस दौरान एक सुरक्षा गार्ड की वर्दी में एक शख्स ट्रैफिक को कंट्रोल करने की कोशिश करता हुआ नजर जरूर आया।
पटियाला चौक ब्लैक स्पॉट के तौर में दर्ज

पटियाला चौक को लेकर चिंता इसलिए भी बढ़ जाती है क्योंकि पंजाब पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर इसे जीरकपुर के ब्लैक स्पॉट की सूची में शामिल किया गया है। पुलिस की (Punjab Traffic Problem) सूची में पटियाला चौक के साथ जीरकपुर के कुछ अन्य स्थान भी ब्लैक स्पॉट के तौर पर दर्ज हैं।
कैमरों के वायर टूटे या लटकते हुए नजर आए

हाइग्राउंड रोड से लगे ट्रैफिक सिग्नल और यातायात काउंटर के आसपास लगे कैमरों की स्थिति भी सवाल खड़े करती है। मौके पर कहीं कैमरों के वायर टूटे या लटकते हुए नजर आए, तो कहीं कैमरे महज सजावट का सामान दिखाई दिए। कुछ कैमरे संभावित रूप से चालू हालत में भी नहीं थे।
2029 तक नशामुक्त भारत का विजन, चंडीगढ़ में मीडिया से संवाद
ऐसे में सवाल यह है कि अगर इन कैमरों की निगरानी व्यवस्था ही प्रभावी नहीं है, तो ट्रैफिक नियमों की निगरानी और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने का जिम्मा आखिर कैसे पूरा हो रहा है?
जेब्रा क्रॉसिंग के निशान पर (Punjab Traffic Problem) भी सवाल

मामला सिर्फ ट्रैफिक सिग्नल और बंद कैमरे तक सीमित नहीं है। पैदल राहगीरों की सुरक्षा के लिए बनाए गए जेब्रा क्रॉसिंग के निशान भी कई जगहों पर फीके या मिटे हुए दिखाई देते हैं। जिस वजह से वाहन चालकों द्वारा अव्यवस्थित तरीके से वाहन खड़े करते हुए देखा गया।
Follow the Daily Awaz Bharti channel on WhatsApp
बता दे, यह निशान खासकर व्यस्त चौराहों पर पैदल चलने वालों को सड़क पार करने के लिए सुरक्षित स्थान बताने में महत्वपूर्ण होते हैं। लेकिन जमीन पर कई वाहनों के चालक ने अपने वाहन इस ज्रेबा क्रॉसिग को पार करके खड़ा रखा था।

