Parvinder Singh Jhota Murder Case: पंजाब के मानसा में एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या के विरोध में 15 अक्टूबर को राज्यव्यापी बंद का असर देखने को मिला। विभिन्न किसान संगठनों, सामाजिक समूहों और राजनीतिक दलों के समर्थन से बुलाए गए बंद के दौरान होशियारपुर, जालंधर, मोगा और मानसा समेत कई जिलों में बाजारों और दुकानों के शटर बंद रहे। कई इलाकों में निजी स्कूलों और कॉलेजों में भी छुट्टी रही, जबकि सड़कों पर यातायात प्रभावित होने से आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ स्थानों पर प्रदर्शनकारियों ने सड़कें भी रोकीं।
शाम 5 बजे तक बंद का आह्वान, कई जिलों में दिखा असर
मानसा एक्शन कमेटी ने परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर आज शाम 5 बजे तक पंजाब बंद का आह्वान किया था। कमेटी की प्रमुख मांगों में मामले की CBI जांच और मुख्यमंत्री भगवंत मान तथा पंजाब के DGP गौरव यादव के इस्तीफे शामिल हैं। कमेटी ने बंद को शांतिपूर्ण रखने की अपील की है। इस विरोध प्रदर्शन को कई किसान संगठनों और सिख संगठनों का समर्थन मिला है, जिसके चलते (Parvinder Singh Jhota Murder Case) मानसा समेत कई इलाकों में बाजार बंद कराए गए।

वहीं, इससे पहले मानसा में प्रशासन की कार्रवाई के दौरान एक स्टोर गिराए जाने के बाद वहां तोड़फोड़ और आगजनी की घटना सामने आई थी। परविंदर सिंह झोटा की हत्या को लेकर परिवार और समर्थकों में नाराजगी बनी हुई है। परिजनों की मांग है कि मामले की जांच केंद्रीय एजेंसी से कराई जाए और सरकार के शीर्ष जिम्मेदार पदों पर बैठे लोग जवाबदेही तय करें।
बंद के समर्थन में उतरे नेताओं (Parvinder Singh Jhota Murder Case)को पुलिस ने हिरासत में लिया
पंजाब बंद के समर्थन में प्रदर्शन का ऐलान करने वाले दो नेताओं को फिरोजपुर पुलिस ने सुबह उनके घरों से हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए नेताओं में वंचित समाज से जुड़े दीप दशनानंद और मिसल सतलुज के पदाधिकारी मान सिंह किली शामिल हैं। दोनों ने परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में इंसाफ की मांग को लेकर पंजाब बंद का समर्थन करते हुए धरना देने की घोषणा की थी।
मुख्य आरोपी 24 घंटे के (Parvinder Singh Jhota Murder Case) भीतर गिरफ्तार
पंजाब के मानसा में एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या उस समय हुई, जब वह फेसबुक पर लाइव वीडियो बना रहे थे। जानकारी के मुताबिक, झोटा एक मेडिकल स्टोर पर पहुंचे थे, जहां उन्होंने दुकानदार अश्विनी कुमार पर कथित तौर पर नशीले पदार्थ बेचने को लेकर सवाल उठाए।
बरनाला फिजियोथेरेपी क्लिनिक में 18 अक्टूबर को लगेगा मुफ्त उपचार कैंप
इसी दौरान दोनों के बीच विवाद हुआ। रिपोर्ट के अनुसार, दुकानदार ने पिस्तौल दिखाकर झोटा को धमकाया और फिर गोली चला दी। इस गोलीबारी में झोटा की मौत हो गई, जबकि उनके एक साथी के घायल होने की खबर है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने मुख्य आरोपी अश्विनी कुमार को राजस्थान के सालासर से गिरफ्तार किया। अब पुलिस मामले की आगे (Parvinder Singh Jhota Murder Case) जांच कर रही है।
Follow the Daily Awaz Bharti channel on WhatsApp

