Gaurav Yadav Regular DGP: पंजाब में करीब चार साल बाद नियमित पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) की नियुक्ति हुई है। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी गौरव यादव को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की ओर से भेजे गए तीन अधिकारियों के पैनल में से चुना गया है। वह पिछले चार वर्षों से डीजीपी का कार्यभार संभाल रहे थे। अब उनकी नियमित नियुक्ति कम से कम दो साल के कार्यकाल के लिए की गई है। यह फैसला पंजाब पुलिस के नेतृत्व को स्थायी आधार देने के साथ राज्य की कानून-व्यवस्था और पुलिस प्रशासन के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
निखिल थम्मन की जनहित (Gaurav Yadav Regular DGP) याचिका
पंजाब में नियमित डीजीपी की नियुक्ति को लेकर मामला उस समय हाई कोर्ट की निगरानी में आ गया, जब वकील निखिल थम्मन ने जनहित याचिका दायर कर पुलिस प्रमुख को अतिरिक्त प्रभार सौंपने की व्यवस्था पर सवाल उठाए। इससे पहले जुलाई में यूपीएससी राज्य सरकार को तीन अधिकारियों का पैनल भेज चुका था, लेकिन नियुक्ति का फैसला लंबित रहा।
1 अक्टूबर को मुख्य न्यायाधीश अश्वनी कुमार मिश्रा और न्यायमूर्ति रोहित कपूर की खंडपीठ ने राज्य सरकार को नियमित डीजीपी की नियुक्ति पर उचित निर्णय लेने का निर्देश दिया। साथ ही, मुख्य सचिव केएपी सिन्हा से 13 अक्टूबर को होने वाली अगली सुनवाई से पहले अनुपालन हलफनामा पेश करने को कहा गया था।
गौरव यादव के बारे में
गौरव यादव 1992 बैच के IPS अधिकारी हैं और मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद उन्हें मुख्यमंत्री भगवंत मान का स्पेशल प्रिंसिपल सेक्रेटरी नियुक्त किया गया था। जुलाई 2022 में तत्कालीन DGP वीके भावरा के छुट्टी पर जाने के बाद उन्हें पंजाब पुलिस के कार्यवाहक महानिदेशक (DGP) की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इसके बाद से वह इस पद पर काम कर रहे थे।
Nana Patekar Death: 75 साल की उम्र में नाना पाटेकर का निधन, गोवा में ली अंतिम सांस

पंजाब पुलिस के नियमित DGP की नियुक्ति के लिए संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने तीन अधिकारियों का पैनल तैयार किया था। इसमें गौरव यादव के अलावा शरद सत्य चौहान और हरप्रीत सिंह सिद्धू के नाम भी शामिल थे। चौहान उस समय राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रमुख के तौर पर तैनात थे, जबकि सिद्धू को पिछले साल केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से समय से पहले उनके मूल कैडर में वापस (Gaurav Yadav Regular DGP) भेजा गया था।
Join Daily Awaz Bharti WA Official Channel Scan QR Code or Click Me
उपलब्ध जानकारी के अनुसार, गौरव यादव 30 अप्रैल 2029 को सेवानिवृत्त होंगे। वहीं, शरद सत्य चौहान की सेवानिवृत्ति की तारीख 31 मार्च 2028 और (Gaurav Yadav Regular DGP) हरप्रीत सिंह सिद्धू की 31 मई 2027 बताई गई है। गौरव यादव के पिता सेना में वरिष्ठ अधिकारी रह चुके हैं।

