CBI Raid Rajbir Ghuman: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने OSD राजबीर घुमन के घर हुई CBI रेड पर प्रतिक्रिया दी है। CM मान ने इसे भाजपा का षड्यंत्र बताते हुए कहा कि बीजेपी ने पंजाब चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार और उन्हें बदनाम करने के लिए ED और CBI का गलत इस्तेमाल किया जा सकता है। भगवंत मान ने कहा, “मेरे कैंप ऑफिस पर CBI का छापा पड़ा। अब पंजाब सरकार और मुझे बदनाम करने के लिए पंजाब में ED और CBI का गलत इस्तेमाल किया जाएगा। लोगों से मिल रहे प्यार से बीजेपी घबरा गई है।”
सीबीआई की रेड क्यों?

पंजाब में कथित कैश फॉर पोस्टिंग और टेंडर घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले को लेकर हाल में राज्य में ईडी की रेड हुई थी। इस रेड के बाद ईडी ने पंजाब में काम कर रहे कुछ अधिकारियों के ऊपर भ्रष्टाचार, और नियमविरूद्ध तरीके से कुछ लोगों को फायदा पहुंचाने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप लगाएं थे।
ईडी की रिपोर्ट और एक याचिका को संज्ञान में लेते हुए पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने इस मामले की जांच और संबंधित आरोपियों के विरुद्ध सीबीआई को जांच का (CBI Raid Rajbir Ghuman) जिम्मा सौंप दिया था।
सीबीआई ने मामला (CBI Raid Rajbir Ghuman) दर्ज किया
पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश और प्रवर्तन निदेशालय (ED) की रिपोर्ट के आधार पर CBI ने पंजाब के मुख्यमंत्री के OSD और उनके साथियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों में FIR दर्ज की है।
FIR में आरोप लगाया गया है कि आरोपी कथित तौर पर पैसे के बदले सरकारी अधिकारियों की पोस्टिंग और विभागीय कार्रवाई को प्रभावित करते थे। इनमें IAS और IPS अधिकारियों की पोस्टिंग से जुड़े मामले भी शामिल बताए गए हैं।
परगट सिंह को भगवंत मान की बधाई, फिर ‘पास और गोल’ पर कर दिया बड़ा तंज
आरोपों के मुताबिक, आरोपी केवल अधिकारियों की पोस्टिंग तक सीमित नहीं थे, बल्कि नीति निर्माण, प्रशासनिक मंजूरी और टेंडर की शर्तें तय कराने जैसे मामलों में भी दखल देते थे। इसके अलावा लाइसेंस जारी करने, जमीन के इस्तेमाल में बदलाव यानी Land Use Conversion, संपत्ति विवाद और राजस्व एवं जमीन से जुड़े मामलों को प्रभावित करने के भी आरोप (CBI Raid Rajbir Ghuman) लगाए गए हैं।
अधिकारियों की गाड़ियों पर बरसाए गए फूल
जहां एक ओर मुख्यमंत्री के OSD के घर पर CBI की कार्रवाई चल रही थी, वहीं दूसरी ओर संगरूर में CBI अधिकारियों की गाड़ियों पर कुछ स्थानीय लोगों ने फूल बरसाए। इस घटनाक्रम का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है, जिसमें कुछ स्थानीय लोग कार्रवाई के लिए पहुंचे CBI अधिकारियों की गाड़ियों पर फूल बरसाते नजर आ रहे हैं।
इस दौरान वहां ढोल बजाने वाले लोग भी मौजूद थे। सोशल मीडिया यूजर्स इस घटनाक्रम को राज्य की AAP सरकार के खिलाफ लोगों के आक्रोश से जोड़कर देख रहे हैं।
Follow the Daily Awaz Bharti channel on WhatsApp
हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि फूल बरसाने और ढोल बजाने वाले लोग किसी राजनीतिक दल के कार्यकर्ता थे या फिर (CBI Raid Rajbir Ghuman) मुख्यमंत्री के गृह जिले संगरूर के आम लोग।

