Wednesday, 21 Oct 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
  • Blog
Subscribe
Daily Awaz Bharti Daily Awaz Bharti
  • Home
  • Opinion

    टीवी और फिल्मों में रावण का किरदार निभाने वाले मशहूर अभिनेता

    By
    Arvind Sahu

    मार्को रुबियो का भारत दौरा मंगलवार से शुरू, ऊर्जा और रक्षा सहयोग पर होगी चर्चा

    By
    Arvind Sahu

    श्री गणेश ‌ ड्रामाटिक क्लब के 50 साल का सफर

    By
    Naveen Singla

    केजरीवाल और सिसोदिया पंजाब से ग़ायब?

    By
    Arvind Sahu

    सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने ‘साइन टू गॉड’ शो रद्द करने का किया ऐलान

    By
    Arvind Sahu

    टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस CCTV में दिखे 2 संदिग्ध, पुलिस कर रही तलाश

    By
    Arvind Sahu
  • Politics
  • Health
  • Crime News
  • E-Paper
    LATEST ePAPER

    ePaper dAb 19 Oct

    2026-10-19 · Punjab Haryana Himachal Chandigarh

    READ NEWSPAPER
  • 🔥
  • Latest
  • Politics
  • Crime
  • E-Paper
  • Entertainment
  • Health
  • Opinion
  • World
  • Travel
  • Technology
Font ResizerAa
dailyawazbharti.comdailyawazbharti.com
  • E-Paper
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
  • Travel
  • Opinion
  • Politics
  • Health
  • Technology
  • World
Search
  • Pages
    • Home
    • Contact Us
    • 404 Page
  • Personalized
    • E-Paper
    • My Feed
    • My Saves
    • My Interests
    • History
  • Categories
    • Opinion
    • Politics
    • Technology
    • Travel
    • Health
    • World
Have an existing account? Sign In
Follow US
LatestPolitics

ईमानदारी साबित करने के लिए होर्डिंगज पर 500 करोड़ रूपये खर्च?

Hemant Mittal
Last updated: October 2, 2026 7:56 pm
Hemant Mittal
Share
Sukhbir Badal
SHARE

Sukhbir Badal अवैध खनन की ईडी जांच की मांग करते हुए कहा कि लूट का पैसा केजरीवाल के पास जा रहा

अपनी ईमानदारी साबित करने के लिए होर्डिंगज पर 500 करोड़ रूपये खर्च करने से आपके भ्रष्ट कर्म नही धुलेंगें: सरदार सुखबीर सिंह बादल ने मुख्यमंत्री से कहा

Sukhbir Badal
  • घोषणा की कि अगली अकाली दल सरकार बनने पर कंडी क्षेत्र विकास मंत्रालय स्थापित करने के साथ-साथ एक विशेष औद्योगिक पैकेज लागू करेगी और पठानकोट से चंडीगढ़ तक एक्सप्रेसवे का निर्माण करेगी

चब्बेवाल /02अक्टूबर: शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सरदार Sukhbir Badal ने आज मुख्यमंत्री भगवंत मान से कहा है कि खुद को ‘‘ ईमानदार’ घोषित करने वाले होर्डिंगस पर 500 करोड़ रूपये खर्च करने से उनके भ्रष्ट कर्म नही धुल सकते और कहा,‘‘ ‘‘ईमानदार लोगों को खुद को क्लीन चिट देने के लिए करोड़ो रूपये खर्च करने की आवश्यकता नही होती।’’

Sukhbir Badal

Sukhbir Badal

अकाली दल अध्यक्ष Sukhbir Badal ने 15हजार लोगों की एक विशाल पंजाब बचाओ रैली के लिए हलका इंचाज हरमिंदर सिंह संधू को अपना विधायक चुनने की अपील की। रैली को संबोधित करते हुए कहा,‘‘ जो व्यक्ति इस तरह से जनता का पैसा बर्बाद करता है, वह कभी भी ईमानदार नही हो सकता।’’

Sukhbir Badal कहा कि इस तरह के प्रचार स्टंट में शामिल होने के बजाय मुख्यमंत्री को बताना चाहिए कि सीएमओ पर प्रवर्तन निदेशालय द्वारा पोस्टिंग और तबादलों के नाम पर करोड़ों रूपये एकत्र करने का आरोप क्यों लगाया जा रहा है?

Sukhbir Badal ने कहा,‘‘ आपका अपना ओएसडी इस घोटाले में फंसा हुआ है।’’ उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री गुरप्रीत कौर मान पर एक सीरियल रेपिस्ट को छोड़ने के लिए पांच करोड़ रूपये की रिश्वत लेने का आरोप लगाया गया है।

Sukhbir Badal

Sukhbir Badal ने कहा कि इस तरह के हथकंडों से आम आदमी पार्टी को कभी भी चुनावी दौड़ में वापिस नही ला सकते। उन्होने कहा,‘‘ लोग आचार संहिता लागू होने का इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि आम आदमी पार्टी सरकार असहमति की आवाज को दबाने के लिए पुलिस बल का इस्तेमाल कर रही है। एक बार आचार संहिता लागू हो जाने के बाद आपसे जवाबदेही मांगी जाएगी।’’

अकाली दल अध्यक्ष ने राज्य में आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा चलाए जा रहे अवैध रेत खनन रैकेट के बारे में बताते हुए मांग की कि अरविंद केजरीवाल , मनीष सिसोदिया और भगवंत मान द्वारा की जा रही लूट की ईडी द्वारा जांच की जानी चाहिए। उन्होने कहा,‘‘ एक बार यह हो जाने के बाद उन सभी को कानून के अनुसार जवाबदेह ठहराया जाएगा।’’

Read More Crime News

रैली को संबोधित करते हुए सरदार बादल ने घोषणा की कि राज्य में अकाली दल सरकार बनने के बाद कंडी बेल्ट का पूरा विकास करने के लिए कंडी क्षेत्र विकास मंत्रालय स्थापित किया जाएगा।

उन्होने कहा,‘‘ हम पठानकोट को चंडीगढ़ से जोड़ने वाला एक एक्सप्रेसवे बनाकर इस पूरे क्षेत्र को कवर करेंगें। हम कंडी बेल्ट के लिए एक विशेष औद्योगिक पैकेज भी पेश करेंगें और नए निवेशकों को सस्ती बिजली सहित कई प्रोत्साहन देंगें।’’ उन्होने किसानों की सिंचाई की जरूरतों को पूरा करने के लिए लिफ्ट पंप और गहरे टयूबवैलों को स्वीकृत किया जाएगा।

Sukhbir Badal

Sukhbir Badal ने अपने भाषण में संत हरि सिंह और राजा साहिब को भी याद करते हुए कहा कि राज्य में अकाली दल की सरकार बनने पर उनके सम्मान में एक संस्थान के रूप में एक स्मारक बनाया जाएगा। उन्होने यह भी घोषणा की कि अकाली दल के पास अवसरों की कमी और विदेशों में निवास प्राप्त करने में बदलाव के कारण राज्य में वापिस आने वाले सभी नौजवानों के लिए एक कार्य योजना है।

Sukhbir Badal कहा,‘‘ हम वल्र्ड स्किल यूनिवर्सिटी स्थापित करके नौजवानों को कौशल प्रदान करने के लिए वचनबद्ध हैं।’’ उन्होने यह भी घोषणा की कि अगली अकाली दल सरकार के गठन के एक साल के भीतर तीन लाख खाली सरकारी पदों को भरेगी।

लोगों से अपने मुख्यमंत्री के रूप में सही व्यक्ति को चुनने की अपील करते हुए सरदार बादल ने कहा,‘‘ मेरे प्रतिद्धंदियों में से एक चरनजीत सिंह चन्नी का दावा है कि वह बकरियों का दूध निकाल सकते हैं वही मुख्यमंत्री भगवंत मान कहते हैं कि वे अंधेंरे में पक्ंचर हुए साइकिल टायर की मरम्मत कर सकते हैं।’’ यह कहते हुए कि ये मुख्यमंत्री का काम नही है, सरदार बादल ने कहा,‘‘ यदि आप तेजी से विकास चाहते हैं और ड्रग्ज और गैंगस्टर संस्कृति का अंत चाहते हैं तो आपको मुझे चुनना चाहिए।’’

  • अकाली दल अध्यक्ष ने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि कैसे आम आदमी पार्टी ने वारिस पंजाब दे (डब्ल्यूपीडी) को बढ़ावा देकर पंथक वोटों को बांटने की साजिश रची है।
Sukhbir Badal

उन्होने कहा कि डब्ल्यूपीडी प्रमुख अमृतपाल सिंह दुबई में रहने वाला क्लीन शेव नौजवान था, उसे पंजाब लाया गया और उसने तुरंत नशा विरोधी अभियान शुरू कर दिया। यह कहते हुए कि यह ढ़ोंग है सरदार बादल ने अमृतपाल के पिता तरसेम सिंह से यह बताने के लिए कहा कि क्या अमृतपाल का भाई नशा करता है यां नही? उन्होने तरसेम सिंह से पंजाबियों को यह बताने के लिए कहा कि जब भगवंत मान ने गुरु साहिबान और संत जरनैल सिंह भिंडरावाला के खिलाफ बेअदबी की थी तब उन्होने उनके खिलाफ एक भी शब्द क्यों नही कहा।

Sukhbir Badal यह भी बताया कि कैसे कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने लोगों को विफल कर दिया है और इस बात पर जोर दिया कि राज्य में हुए सभी विकास कार्यों के लिए अकेले पूर्ववर्ती अकाली दल सरकार ही जिम्मेदार थी। उन्होने कहा,‘‘ आपके क्षेत्र में कंडी नहर सहित सभी थर्मल पावर प्लांट, एक्सप्रेसवे, हवाई अडडे, सिंचाई चैनल सभी अकाली दल सरकार के कार्यकाल में ही स्थापित किए गए।’’

इस अवसर पर हीरा सिंह गाबड़िया, डाॅ. दलजीत सिंह चीमा, सोहन सिंह ठंडल, लाली बाजवा, सुरिंदर सिंह भूलेवाल रथन, संजीव तलवार, कमल चेतली, अमरीक बल्लोवाल और सुखदीप सिंह सुकर ने संबोधित किया।

Join Daily Awaz Bharti WA Official Channel Scan QR Code or Click Me

Daily Awaz Bharti WhatsApp Channel
TAGGED:Punjab Politics
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article CJP Protest Mumbai CJP Protest सुधर जाएं, वरना हम सुधार देंगे, सौरव दास की दिल्ली पुलिस को धमकी
Next Article lpg scam सब गोल माल है – बरनाला शहर में चल रहा LPG सिलेंडरों की ब्लैक का धंधा
2 Comments
  • Palak says:
    October 2, 2026 at 9:37 pm

    “Interesting development. Waiting for more details on this matter.”

    Reply
  • Pingback: Punjab Congress President : परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस की कमान, क्या गुटबाजी खत्म कर पाएंगे नए प्रधान?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -
Adalat Sewa

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
LinkedInFollow

You Might Also Like

Mohun Bagan IFA Shield 2026
Latest

मोहन बागान ने ईस्ट बंगाल को हराकर जीता खिताब, 50 साल बाद बनाया खास रिकॉर्ड

By
Arvind Sahu
Bhagat Singh Jayanti
LatestPolitics

भगत सिंह जयंती पर BJP ने किया पौध वितरण कार्यक्रम, लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश

By
Arvind Sahu
Kejriwal Sisodia Punjab Visit
Latest

पंजाब में नशा विरोधी यात्रा पर सियासत तेज, आप के गंभीर आरोप

By
Arvind Sahu
Pakistan Visa News
LatestTravelWorld

Pakistan Visa News: 92 सिख श्रद्धालुओं को भारत आने की अनुमति नहीं, SGPC ने जताया विरोध

By
Arvind Sahu
Daily Awaz Bharti Daily Awaz Bharti
Facebook Twitter Youtube

About US

Daily Awaz Bharti: Your instant connection to breaking stories and live updates. Stay informed with our real-time coverage across Politics, Crime, Entertainment, and more. Your reliable source for 24/7 news.

Top Categories
  • World
  • Opinion
  • Politics
  • Tech
  • Health
  • Travel
About Us
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Awaz Bharti By Crime Awaz India News Network. All Rights Reserved.