Raja Warring Resignation: राजा वड़िंग कांग्रेस के पंजाब प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्तीफा दे दिया हैं? ऐसे तमाम सवाल कल से पंजाब लोगों के बीच एक चर्चित मुद्दा बन चुका है। इस बीच कांग्रेस में पंजाब प्रदेश अध्यक्ष के पद के लिए कई सारे कांग्रेस नेताओं के नाम सामने आए है लेकिन एक बार फिर इस मुद्दे को लेकर राजा वड़िंग ने बयान दिया है।
दिल्ली जानें से पहले दिया बयान
लुधियाना सांसद राजा वड़िंग ने दिल्ली जाने से पहले मीडिया से अपने इस्तीफे के सवाल के जवाब में कहा है कि, “मैं किसी भी विषय पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता… जब सही समय आएगा, मैं आपको बता दूंगा।” वहीं, दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय जाने के सवाल पर कहा कि कुछ बातें अंदरूनी होती हैं।
इस्तीफे की पेशकश
अंदरूनी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस नेता ने हाईकमान के सामने पंजाब कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफा देने की पेशकश की है। हालांकि, ऐसी बातें सामने आई थीं कि राज्य में अंदरूनी अंतर्कलह के कारण हाईकमान वड़िंग के इस्तीफे का फैसला ले सकती थी, जिसके बारे में उन्हें अवगत करा दिया गया था। इसके बाद उन्होंने खुद ही इस्तीफे की पेशकश कर दी।
कौन होगा नया प्रदेश प्रधान ?
पंजाब कांग्रेस प्रदेश प्रधान के लिए जो नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है, वह पूर्व मंत्री और सांसद विजय इंदर सिंगला का है। मिली जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस हाईकमान विजय इंदर सिंगला को चुनाव से पहले प्रदेश प्रधान घोषित कर सकता है। इस मुख्य नाम के अलावा कांग्रेस पंजाब के कई वरिष्ठ (Raja Warring Resignation) नेताओं के नामों पर भी चर्चाएं चल रही हैं।
वर्दी पहनने को लेकर ऑडियो वायरल, क्या पुलिसकर्मियों को घर से वर्दी पहनकर आने पर लगी रोक?
इन नामों पर भी (Raja Warring Resignation) चर्चा
सांसद विजय इंदर सिंगला के अलावा प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी, गुरदासपुर के सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा, जालंधर कैंट के विधायक परगट सिंह, पूर्व विधायक राणा के. पी. सिंह, राजा सांसी के विधायक सुखबिंदर सिंह सरकारिया के नामों पर भी चर्चाएं हुई हैं लेकिन अंतिम निर्णय को (Raja Warring Resignation) लेकर अब भी संशय बरकरार है।
Follow the Daily Awaz Bharti channel on WhatsApp

